Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कौन बनेगी नई दयाबेन? इतने सालों बाद भी नहीं मिली परफेक्ट रिप्लेसमेंट, इन एक्ट्रेसेस को किया गया अप्रोच

Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Mar 2025 9:44 AM

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah new dayaben

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में दयाबेन की वापसी तो नहीं हुई अभी तक, लेकिन उनकी जगह कौन लेगा, इसपर चर्चा सोशल मीडिया पर अक्सर होती रहती है. आपको आज बताते हैं किन-किन एक्ट्रेसेस को इस किरदार के लिए अप्रोच किया गया.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में दयाबेन का किरदार 2017 से ही गायब है. दिशा वकानी, उर्फ दयाबेन ने साल 2017 से मैटरनिटी लीव लिया था और फिर वह नहीं लौटी. हालांकि बीच में कई बार उनकी वापसी की अफवाहें चर्चा में रही. साल 2022 में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद, दिशा ने एक्टिंग से हमेशा के लिए नाता तोड़ लिया और इसके साथ ही उनकी वापसी की अफवाहें भी खत्म हो गईं. इस दौरान मेकर्स ने नई दयाबेन की तलाश जारी रखी और इस आइकॉनिक रोल के लिए कुछ एक्ट्रेसेस को अप्रोच भी किया. आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें दयाबेन का रोल ऑफर किया गया था.

ऐश्वर्या सखूजा

दिशा वकानी के शो छोड़ने के 4 साल बाद प्रोड्यूसर्स ने ऐश्वर्या सखूजा को दयाबेन के रोल के लिए अप्रोच किया था और उन्होंने इस किरदार के लिए ऑडिशन भी दिया था. हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार इस रोल के लिए एक्ट्रेस फिट नहीं बैठी. ऐश्वर्या ने ‘ये है चाहतें’ शो में अहाना खुराना का किरदार निभाया था.

काजल पिसल

सूत्रों के अनुसार काजल को शो के प्रोडयूसर ने दयाबेन के फेमस रोल के लिए अप्रोच किया था और उन्होंने इस किरदार के लिए ऑडिशन भी दिया था. हालांकि काफी समय तक इंतजार करने के बाद जब उन्हें मेकर्स द्वारा कोई कॉल नहीं आया, वे समझ गयी की उन्हें रोल के लिए सेलेक्ट नहीं किया गया है.

एमी त्रिवेदी

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एमी त्रिवेदी को दयाबेन के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था. हालांकि एक्ट्रेस ने बताया था कि ये सिर्फ अफवाह है और उन्हें मेकर्स की ओर से कोई कॉल नहीं आया. एमी ‘बजेगा बैंड बाजा’, ‘खिचड़ी’, ‘पापड़ पोल’ जैसे शोज में काम कर चुकी हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी

पिछले साल खबरें आई थी की ‘ये है मोहबत्तें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को तारक मेहता के मेकर्स ने दयाबेन के रोल के लिए अप्रोच किया था. एक्ट्रेस ने इसे अफवाह कह के रफा – दफा कर दिया और कहा की वे अभी फ्रेश कांसेप्ट और चैलेंज की तलाश में है.

यह भी पढ़ें-  Sikandar Box Office Collection Day 1: पहले दिन सलमान की सिकंदर होगी हिट या फ्लॉप, इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola