Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस अहम किरदार को आज तक किसी ने नहीं देखा, सिर्फ नाम से जानते हैं दर्शक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2021 7:55 AM

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सभी किरदारों को फैंस ने देखा है, लेकिन शो में एक ऐसा किरेदार भी है, जिसका आज तक सिर्फ जिक्र हुआ है, उन्हें किसी ने देखा नहीं है.

विज्ञापन
undefined

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : टेलीविजन शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma)’ बीते 13 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो के हर किरेदार को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. सबकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फौलोइंग है. शो में ऑडियंस जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं.

undefined

इस शो के हर किरदार चाहे वो बबीता जी, अब्दुल, बाघा, नट्टू काका, सुंदरलाल, बापूजी सभी किरेदार को दर्शक ने देखा है, लेकिन एक ऐसा भी किरदार है, इस शो में जिसको आजतक दर्शकों ने नहीं देखा होगा. उनका सिर्फ और सिर्फ नाम ही सुना होगा.

undefined

दर्शक ने उस किरदार का नाम सुना है, उनके सभी गुण से अवगत है. यहीं नहीं उन्हें गोकुलधाम सोसाईटी के साथ-साथ पूरी दुनिया जानती है. वह बड़ी समाज सेवी हैं. इनते हिंट से आपको अंदाजा लग गया होगा कि हम किसी और की नहीं बल्कि दयाबेन की मां जीवबेन की बात कर रहे हैं. जेठालाल की सासु मां का जिक्र शो में कई बार हो चुका है.

undefined

दया की मां ने सभी को हर मुसीबत से भी बचाया है, लेकिन आजतक उन्हें किसी ने देखा नहीं है. सभी बस इतना ही जानते हैं कि वह अहमदाबाद में रहती हैं और समाज सेवा का काम करती हैं. सभी फैंस उनका बेसब्री से इंताजार कर रहे हैं. हर कोई उनकी एक झलक देखा चाहता है.

undefined

हालांकि अब तो शो में दयाबेन भी नहीं नजर आती हैं. मैटरनिटी लीव पर गईं दिशा वकानी ने अब तक वापसी नहीं की है. उनके फैंस उन्हें काफी ज्यादा मिस करते हैं और उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में पोपटलाल की शादी की बात चल रही है. उनके लिए दो रिश्ते आए हैं. जिसके लेकर पत्रकार पोपटलाल काफी खुश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola