Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन के असित मोदी को राखी बांधने पर भड़की 'मिसेज सोढ़ी', बोलीं- ये इमेज को कैसे क्लियर करेंगे

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Aug 2025 2:36 PM

विज्ञापन

Jennifer Mistry on Disha Vakani tying rakhi to Asit Kumarr Modi

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेनिफर मिस्त्री ने दिशा वकानी के असित मोदी को राखी बांधने वाले वीडियो पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, "17 साल में कभी ऐसा नहीं हुआ, ये सिर्फ इमेज बचाने की कोशिश है."

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मिसेज सोढ़ी का रोल निभा चुकीं जेनिफर मिस्त्री ने फिर से शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर निशाना साधा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर दिशा वकानी (दयाबेन) का असित मोदी को राखी बांधते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था. इस पर रिएक्ट करते हुए जेनिफर ने दावा किया कि 17 साल में कभी ऐसा नहीं हुआ और यह वीडियो सिर्फ इमेज क्लियर करने की कोशिश है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

“दया बहन के हाथ पैर जोड़े…”

फिल्मीज्ञान को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में जेनिफर मिस्त्री ने कहा, “मैं इसमें ये बोलूंगी कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे. एक कहावत है. अब मैंने जो लास्ट इंटरव्यू में बोला था कि असित जी ने दया बहन के हाथ पैर जोड़े कि प्रेग्नेंसी के बाद आ जाओ, आ जाओ. और मैंने हाथ पैर जोड़े थे. मुझे उन्होंने प्रेग्नेंसी में निकाल दिया साढ़े 4 महीने में. इसके लिए भी मैं एक केस कर सकती थी उनको लेकिन मैंने कुछ नहीं किया, मैं निकल गई.”

’17 साल में कोई फोटो नहीं आई…’

जेनिफर ने आगे कहा, ‘उन्होंने (असित मोदी ने) दया के हाथ पैर जोड़े लेकिन दया नहीं आई. अब उसको किसी तरह से तो नलिफाई करना होगा ना. आज 17 साल हो गए, आज तक एक भी फोटो दिशा की असित जी को राखी बांधती हुई नहीं आई. इस बार वीडियो करके पूरा डाला गया है, ये इमेज को कैसे क्लियर करेंगे वो. और बोला जा रहा है कि दिशा असित जी के घर गई. दिशा उनके घर नहीं गई. असित जी और नीला जी दिशा के घर गए हैं. मैं दिशा के घर गई हूं. दिशा का घर जानती हूं मैं.’

यह भी पढ़े: War 2 vs Coolie Review: बॉक्स ऑफिस क्लैश के बीच सुपरस्टार सूर्या, ऋषभ शेट्टी और नानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिनेमा की जीत…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola