ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मेहता साहब के दुश्मन बने गोकुलधाम वाले, बबीता जी-हाथी भाई ने दी ये धमकी

Updated at : 03 Jun 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. सीरियल के आने वाले एपिसोड्स काफी धांसू होने वाले हैं. जहां सोसाइटी वाले मेहता साहब को पैसे डूबने के लिए कसूरवार ठहराते हैं. बबीता जी उन्हें पैसे वापस दिलवाने के लिए कहती हैं.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने दिलचस्प एपिसोड्स से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में ये शो टॉप 10 में अपनी जगह बनाए रखती है. इन-दिनों जहां जेठालाल हिमालय में अपने व्यापारी दोस्तों के साथ गए हैं. वहीं दूसरी ओर गोकुलधाम सासाइटी वाले बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं.

गोकुलधाम सोसाइटी वालों के पैसे डूबे

दरअसल गोकुलधाम सोसाइटी के सारे जेंट्स ने पैसों की बारिश ऐप पर लाखों रुपये लगाए थे. हालांकि जब वह रिटर्न देखने के लिए साइट पर गए, तो सभी चीज गायब दिखी. जिसके बाद सोसाइटी वालों में हड़कंप मच गया और भिड़े तो सदमें में आकर बेहोश हो गया. बिना देर किए पुरुष मंडल चालू पांडे के पास पहुंचे और उन्हें सारी बाते बताई, जिसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम में केस ट्रांसफर किया.

पुरुष मंडल पहुंचे डिजिटल साइबर क्राइम

मेहता साहब से लेकर अय्यर और हाथी भाई ने फ्रॉड वाली सारी बातें उन्हें बताई. जिसके बाद डिपार्टमेंट वाले ने कहा कि वह डिजिटल साइबर क्राइम का शिकार हुए हैं और उनके पैसे लूट लिए गए हैं. इससे सभी सदमें में आ गए और ये चिंता सताने लगी कि क्या उनके मेहनत की कमाई एक झटके में डूब गई है.

सोसाइटी वालों ने मेहता साहब को सुनाई खरी खोटी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि पुरुष मंडल सोसाइटी में वापस आते हैं और महिला लोगों को जानकारी देते हैं. जिसके बाद बबीता जी मेहता साहब पर भड़क उठती है और उनसे कहती है कि उनकी वजह से वह इस फ्रॉड में पड़े हैं, तो वह कहीं से भी उनकी मेहनत की कमाई वापस लाकर दें. यह बातें सुनकर अंजलि भाभी को बुरा भी लगता है. तभी हाथी भाई भी कहते हैं कि उन्हें पैसे वापस देने ही होंगे. ये बातें सुनकर मेहता साहब हताश हो जाते हैं और कहते हैं कि वह जल्द ही सारे पैसे लौटा देंगे.

यह भी पढ़ें- No Entry 2: दिलजीत दोसांझ के अचानक फिल्म छोड़ने पर अनीज बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी सफाई नहीं…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola