ePaper

TMKOC: दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था 'दयाबेन' का रोल, इस वजह से एक्ट्रेस ने ठुकराया था ये किरदार

Updated at : 11 Apr 2022 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
divyanka tripathi in news

divyanka tripathi in news

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की जानी- पहचानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है. एक्ट्रेस को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार ऑफर हुआ था.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से दयाबेन यानी दिशा वकानी गायब है. फैंस एक लंबे अरसे से शो में उनके लौटने का इंतजार कर रहे है. शो में अपनी आवाज और एक्टिंग की वजह से एक्ट्रेस दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता है कि कुछ समय पहले इस रोल के लिए दिव्यांका त्रिपाठी को अप्रोच किया गया गया था.

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की जानी- पहचानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है. एक्ट्रेस को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार ऑफर हुआ था. हालांकि एक्ट्रेस ने मना कर दिया था. इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा था, वो नहीं चाहती थीं कि पहले से ही किसी कलाकार द्वारा स्थापित किरदार को वे निभाएं.

https://www.instagram.com/p/Cbg6x45N_lt/

गौरतलब है कि दिव्यांका त्रिपाठी पिछले साल खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आई थी. हालांकि एक्ट्रेस इस सीजन में जीत नहीं पाई थी, लेकिन उन्होंने अपने गेम से दर्शकों का दिल जीत लिया था. दिव्यांका को शो बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से खास लोकप्रियता मिली थी. इस शो में उनकी अदाकारी ने सबको इंप्रेस कर दिया था.

Also Read: TMKOC: दयाबेन इन तीन डिमांड पूरी होने के बाद शो में करेंगी कमबैक! जानें क्या है ये शर्तें

वहीं, दिशा वकानी को लेकर कुछ महीने पहले खबर आई थी कि वो तारक मेहता शो में वापसी करने वाली है. इसके लिए उन्होंने तीन डिमांड रखी थी. रिपोर्ट्स में कहा गया था, उन्होंने शो के मेकर्स से प्रति एपिसोड 1.5 लाख मांगे थे. वो दिन में सिर्फ 3 घंटे ही शूट करेंगी और अपने बच्चे के लिए पर्सनल नर्सरी और फुल टाइम नैनी की मांग की थी.

दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दूर है, लेकिन उनसे जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती है. कभी उनका पुराना डांस वीडियो तो कभी उनकी कोई फोटो इंटरनेट पर वायरल होती रहती है. इसके अलावा उनके नाम से बने फैन पेज भी उनसे जुड़ी खबरें शेयर करते रहते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola