Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मुनमुन दत्ता नहीं थीं 'बबीता जी' की पहली पसंद, आत्माराम भिड़े ने 17 साल बाद किया बड़ा खुलासा

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 05 Nov 2025 7:29 PM

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा, फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: आत्माराम भिड़े यानी मंदार चंदवाडकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि बबीता जी के लिए मुनमुन दत्ता पहली पसंद नहीं थीं. जानें कास्टिंग का पूरा किस्सा.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का सुपरहिट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 17 सालों से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. शो का हर किरदार अपनी अलग पहचान रखता है. इनमें से एक हैं आत्माराम भिड़े या मास्टर भिड़े, जिन्हें एक्टर मंदार चंदवाडकर निभा रहे हैं. हाल ही में उन्होंने Telly Masala को दिए इंटरव्यू में शो की कास्टिंग से जुड़ा एक रोचक किस्सा साझा किया.

मंदार ने खुलासा किया कि शो के मॉक शूट में बबीता जी के लिए कोई और एक्ट्रेस चुनी गई थी. उस वक्त तक मुनमुन दत्ता शो का हिस्सा नहीं थीं. साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पहले स्क्रिप्ट के अनुसार सिर्फ जेठालाल ही नहीं, पूरी सोसायटी के पुरुष बबिता जी को पसंद करेंगे. हालांकि, बाद में इसे बदल दिया गया. जानिए पूरी बात.

मुनमुन नहीं, दूसरी एक्ट्रेस थी मेकर्स की पहली पसंद

मंदार चंदवाडकर बोले, “शुरुआत में सब कुछ काफी अलग था. मॉक शूट में बबीता जी का रोल मुनमुन दत्ता नहीं, बल्कि कोई और एक्ट्रेस कर रही थीं. और उस समय कहानी ये थी कि सोसायटी के सभी पुरुष बबीता जी को पसंद करते थे. बाद में स्क्रिप्ट बदली गई और सिर्फ जेठालाल के सॉफ्ट कॉर्नर वाला एंगल रखा गया.”

आज मुनमुन दत्ता शो में ‘बबीता अय्यर’ के किरदार में काफी पसंद की जाती हैं. शो में जेठालाल (दिलिप जोशी) का उनके प्रति आकर्षण दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है.

दिशा वकानी की वापसी पर भिड़े ने क्या कहा?

इंटरव्यू में जब मंदार से दिशा वकानी (दयाबेन) की वापसी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि दिशा जी वापस आएं, लेकिन रियल लाइफ हमेशा ज्यादा जरूरी होती है. उनका फोकस इस समय अपनी पर्सनल लाइफ पर है. वो क्या चुनती हैं, यह वही तय करेंगी.”

उन्होंने यह भी बताया कि बीच-बीच में दिशा वकानी से उनकी मुलाकात होती रहती है और सेट पर मिलना भी हुआ था.

फिलहाल शो में क्या चल रहा है?

इन दिनों शो की कहानी जेठालाल के इर्द-गिर्द घूम रही है, जहां उन्होंने वृद्धाश्रम में पैसे डोनेट तो किए, लेकिन उसकी रसीद खो जाने से वो बापूजी के सामने जाने से घबरा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Thamma Box Office Collection Day 16: आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ ने चली कच्छुए की चाल, इतना कमाते ही तोड़ देगी ‘स्त्री’ का रिकॉर्ड, जानें रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola