Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी ने शो की ब्लॉकबस्टर TRP पर तोड़ी चुप्पी, कहा- नंबर 1 का सफर…

Updated:
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने इतिहास रच दिया है. जी हां शो अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज को पछाड़कर टीआरपी चार्ट में नंबर वन पर पहुंच गई है. अब कॉमेडी शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने इस ब्लॉकबस्टर सक्सेस को सेलिब्रेट किया.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा 17 सालों से चल रहा है और आज भी लोगों का पसंदीदा शो है. इसका सबूत इसकी टीआरपी रेटिंग है. 24वें हफ्ते में दिलीप जोशी की मुख्य भूमिका वाले कॉमेडी शो ने टीआरपी चार्ट में टॉप स्थान हासिल किया और इसने अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है और उड़ने की आशा जैसे शोज को पीछे छोड़ दिया. अब निर्माता असित कुमार मोदी ने इस ब्लॉकबस्टर सक्सेस को सेलिब्रेट किया.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ब्लॉकबस्टर टीआरपी पर क्या बोले असित कुमार मोदी

असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ब्लॉकबस्टर सक्सेस को सेलिब्रेट किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”आप सभी दर्शकों का तहे दिल से धन्यवाद! तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बार फिर बना है TRP में नंबर 1! आपके प्यार और साथ से ही ये सफर इतना खास बना है. हमेशा साथ बने रहिए, हंसते रहिए और देखते रहिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा… पूरे परिवार को दिल से शुक्रिया!#TRPNo1 #TMKOC.”

भूतनी ट्रैक ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को दिलाई टीआरपी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस का मानना ​​है कि यह ‘भूतनी’ ट्रैक है, जो शो के लिए कारगर साबित हुआ. नवीनतम एपिसोड में दिखाया गया है कि गोकुलधाम के सदस्य भूत बंगला में छुट्टी मना रहे हैं. पोपटलाल की मुलाकात कुएं के पास चकोरी नाम की महिला से होती है, वह उसे अच्छी लगती है. हालांकि उसे पता नहीं है कि वही भूतनी है. यह साया भिड़े को सबसे पहले अपने वश में करती है और उससे कपड़े धुलवाती है. हालांकि जो महिला ये किरदार निभा रही हैं, उनका नाम कुछ और नहीं बल्कि स्वाति शर्मा है. उनके आने से टीआरपी बढ़ी है, जबकि लेटेस्ट ट्रैक में जेठालाल, बबीता जी जैसे दिग्गज कलाकार भी दिखाई नहीं दे रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब निर्माताओं ने कॉमेडी शो में हॉरर ट्विस्ट लाया है. इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है.

यह भी पढ़ें- War 2: ऋतिक-जूनियर एनटीआर के साथ एक्शन मोड में दिखी कियारा आडवाणी, नया पोस्टर देख फैंस बोले- सुपरहिट…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola