TMKOC: असित कुमार मोदी ने एक्स स्टार्स की ओर से लगाए लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- माफ करने मेरे…

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Apr 2025 2:28 PM

विज्ञापन

Asit Kumar Modi on Cast Members allegations

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा जितना ज्यादा पॉपुलर है, उतना विवादों में भी बना रहता है. कई स्टार्स हैं, जिन्होंने शो छोड़ने के समय असित कुमार मोदी पर कई तरह के आरोप लगाए थे. अब इस प्रोड्यूसर ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि मुझे किसी के लिए कोई नाराजगी नहीं है, मैं उन लोगों को माफ कर देता हूं.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी के हिट सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने भारतीय टीवी पर 17 साल तक सफलता का परचम लहराया है. शो ने भले ही खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है, लेकिन इसके निर्माता विवादों से अछूते नहीं रहे हैं. साल 2023 में, कई एक्स कलाकारों ने सेट पर दुर्व्यवहार और पेमेंट लेन करने सहित गंभीर आरोप लगाए. इसमें पलक सिधवानी, शैलेश लोढ़ा और जेनिफर मिस्त्री जैसे स्टार्स का नाम शामिल है. अब असित कुमार मोदी ने कहा कि उन्हें काफी दुख होता है, जब लोग उनके खिलाफ बोलते हैं.

तारक मेहता के एक्स को-स्टार की ओर से लगाए गए आरोपों पर क्या बोले असित मोदी

असित कुमार मोदी ने स्क्रीन संग बातचीत में कहा, “मैंने कभी भी खुद को अभिनेताओं से अलग नहीं किया. अगर कोई समस्या है, तो वे हमेशा मुझसे संपर्क कर सकते हैं. मैं हमेशा बहुत ईमानदार रहा हूं और शो को सबसे पहले रखता हूं. मैंने कभी किसी पर्सनल फायदे के बारे में नहीं सोचता, इसलिए ऐसी घटनाओं से मैं परेशान हो जाता हूं, लेकिन यह जीवन का एक हिस्सा है.”

एक्स को-स्टार को माफ कर देते हैं असित कुमार मोदी

असित कुमार मोदी ने कहा कि शो छोड़ने वाले कुछ अभिनेताओं ने उनके बारे में बुरी बातें कही हैं, लेकिन वह इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते. उन्होंने आगे कहा, “जो अभिनेता चले गए हैं, वे मेरे खिलाफ बातें कर रहे हैं. यह ठीक है. मैं उनसे कुछ नहीं कहूंगा. उन्होंने मेरे शो में काम किया है और ‘TMKOC’ की सफलता में उनकी भूमिका है. भले ही मैंने शो शुरू किया हो, लेकिन प्रयास उनके ही हैं. हम एक ट्रेन की तरह हैं. कुछ डिब्बे पटरी से उतर जाते हैं, लेकिन ट्रेन चलती रहेगी. मुझे बुरा लगता है, लेकिन मैं उन्हें माफ कर देता हूं, क्योंकि अगर मेरे दिल में कोई नाराजगी है. मैं खुश नहीं रहूंगा और लोगों को हंसा नहीं पाऊंगा.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में

तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले कॉमेडी शो में से एक है. यह साल 2008 में शुरू हुआ और गोकुलधाम सोसाइटी में सेट है, जहां अलग-अलग कैरेक्टर लोगों को अपनी कॉमेडी से खूब हंसाते हैं. इसमें जेठालाल से लेकर भिड़े, पोपटलाल, सोढ़ी, अय्यर, बबीता जी, माधवी भाभी, कोमल, रोशन और टप्पू सेना शामिल है.

यह भी पढ़ें- Jaat Movie Box Office Collection: सनी देओल की जाट होगी फ्लॉप, इतनी रहेगी कुल कमाई, KRK का दावा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola