'तारक मेहता' ने इस वजह से फोन में 'राजू आओ आओ' के नाम से सेव किया था Raju Srivastava का नंबर, जानें वजह

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Sep 2022 12:43 PM

विज्ञापन

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा ने इमोशनल पोस्ट लिखा है. शैलेश लिखते है, आज सारी दुनिया कह रही है....आओ आओ....वापस आ जाओ....अद्भुत कलाकार....कमाल के मित्र....,राजू भाई....ऐसे रुला के जाओगे.

विज्ञापन

Raju Srivastava Death News: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर फैंस भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे है. राजू की मौत पर पूरा बॉलीवुड उनके दुख जता रहा है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गये. शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में तारक मेहता का रोल निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने राजू के नाम भावुक पोस्ट लिखा है.

शैलेश लोढ़ा का पोस्ट

तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा ने राजू श्रीवास्तव के साथ तसवीर शेयर कर लिखा, हमारी दोस्ती बरसोँ पुरानी… स्टार प्लस के एक शो कॉमेडी का महा मुक़ाबला में जिस वक़्त हम साथ थे तब राजू श्रीवास्तव ने एक एक्ट में एक चरित्र किया था जो बड़े ही ख़ास अंदाज़ में “आओ आओ ” बोला करता था …उस दिन से उन का नंबर मेरे फ़ोन में “राजू आओ आओ” नाम से ही संगृहित है.

https://www.instagram.com/p/Ciwy6JipF45/?hl=en
आज सारी दुनिया कह रही है…

शैलेश लोढ़ा ने आगे पोस्ट में लिखा, आज सारी दुनिया कह रही है….आओ आओ….वापिस आ जाओ….अद्भुत कलाकार….कमाल के मित्र….,राजू भाई….ऐसे रुला के जाओगे …..ये नहीं सोचा था….उस दिन एम्स में भाभी और परिवार से मुलाक़ात की तो विश्वास था कि जल्द ही आओगे आप स्वस्थ होकर किन्तु आप तो अनंत यात्रा पर चले गए….ईश्वर आप को अपने चरणों में स्थान दे….हास्य के क्षेत्र की इस क्षति को कभी पूरा नहीं जा सकेगा.

Also Read: राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा का छलका दर्द, पति की मौत पर बोली- बस इतना ही कह सकती हूं कि वह एक…

वहीं, शिल्पा शिंदे ने राजू श्रीवास्तव ने उनके नाम पोस्ट शेयर कर लिखा, मुझे आज भी याद है मैं एक फिल्म कर रही थी, उस समय मैं नयी थी, सेट पर बुलाकर बैठा दिया था. राजू जी भी उस फिल्म में थे और वो बिना रूके कॉमेडी करते थे कि टाइम का पता ही नहीं चलता था. इस दुनिया में इतनी खुशी और हंसी फैलाने के लिए धन्यवाद. आज सबको हंसने वाले बहुत ज्यादा रूला गए सबको.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola