Swara Bhaskar Birthday: रांझणा से लेकर वीरे दी वेडिंग, इन फिल्मों में स्वरा की दिखी जबरदस्त एक्टिंग
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Apr 2024 7:00 AM
Swara Bhaskar Birthday
Swara Bhaskar Birthday: स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से खास जगह बनाई है. एक्ट्रेस कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. जिसमें उनकी अदाकारी को देखकर हर कोई उनका फैन बन गया. आइये उनके जन्मदिन पर उनके कुछ पॉवरफुल कैरेक्टर्स को देखते हैं.
Swara Bhaskar Birthday: स्वरा भास्कर आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. ‘रांझणा’ में भले ही वह कुंदन का दिल नहीं जीत पाईं हो, लेकिन वह अपने लाखों फैंस के दिलों पर राज करना बखूबी जानती हैं.

9 अप्रैल 1988 को जन्मी स्वरा भास्कर, आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने साल 2009 में माधोलाल कीप वॉकिंग में सपोर्टिंग भूमिका निभाकर बी-टाउन में कदम रखा था. हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई.

इसके बाद ‘गुजारिश’ भी बड़े पर्दे पर नहीं चली. उनकी किस्मत ‘तनु वेड्स मनु’ से चमकी, जिसमें उन्होंने कंगना रनौत की सबसे अच्छी दोस्त पायल का किरदार निभाया. उनकी एक्टिंग ने फैंस के दिलों को छू लिया.

निल बटे सन्नाटा फिल्म ने स्वरा को उनके किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड जीतने में मदद की. अश्विनी अय्यर तिवारी की ओर से निर्देशित, फिल्म में स्वरा ने चंदा नाम की एक अकेली मां की भूमिका निभाई है, जो अपने लिए स्टैंड लेने से नहीं डरती.

आरा की अनारकली में उन्होंने एक डांसर का रोल निभाया था. वहीं कहानी की बात करें तो स्वरा भास्कर के किरदार अनारकली के साथ छेड़छाड़ की जाती है और जब दरिंदे को सजा नहीं मिलती तो वह बदला लेने के लिए आगे बढ़ती है. अभिनेत्री ने वाकई अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया.

रिया कपूर द्वारा निर्मित, वीरे दी वेडिंग तो लगभग सभी ने देखी ही होगी. इस मूवी में वह करीना कपूर के दोस्त का किरदार निभाती है. उनकी एक्टिंग और दमदार डायलॉग आपको हंसने पर मजबूर कर देगा.

बॉलीवुड के इतिहास में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक रांझणा में स्वरा ने बिंदिया का किरदार निभाया था, जो मजबूत इरादों वाली होने के बावजूद प्यार में पड़ने के मामले में नादान है. उसे कुंदन (धनुष) से प्यार हो जाता है, जो किसी और से प्यार करता था.

प्रेम रतन धन पायो में स्वरा ने सलमान खान की बहन चंद्रिका का करदार निभाया था. इसमें उनके लुक्स काफी ग्लैमरस थे. वह इंडियन आउटफिट में परफेक्ट लग रही थी.
Read Also- Swara Bhaskar ने फहद अहमद संग रचाई शादी, VIDEO शेयर कर बोली- मेरे दिल में आने के लिए शुक्रिया…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










