ePaper

PHOTOS : सुगंधा मिश्रा ने की शादी की पहली तसवीर शेयर, कैप्शन देख फैंस कर रहे ऐसे कमेंट

Updated at : 28 Apr 2021 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS : सुगंधा मिश्रा ने की शादी की पहली तसवीर शेयर, कैप्शन देख फैंस कर रहे ऐसे कमेंट

sugandha mishra shares first wedding photo with sanket bhosle teases him your life my rules bud : मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) ने बीते सोमवार को संकेत भोसले संग सात फेरे लिये. दोनों की शादी की रस्में जालंधर में बेहद कम लोगों की मौजूदगी में हुई.

विज्ञापन

Sugandha Mishra Sanket Bhosle wedding Photo : मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) ने बीते सोमवार को संकेत भोसले संग सात फेरे लिये. दोनों की शादी की रस्में जालंधर में बेहद कम लोगों की मौजूदगी में हुई. , दोनों की सगाई की तसवीरें सोशल मीडिया (Sugandha Sanket Wedding Photos) पर छाई हुई हैं. अब सुगंधा मिश्रा ने पहली बार दुल्हन के जोड़े में अपनी तस्वीर पोस्ट की है. इन तसवीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

वहीं सुगंधा ने जो तसवीर शेयर की है उसका कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस तसवीर में सुगंधा और संकेत शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. सुगंधा ऑफ व्हाइट कलर के हैवी लहंगे में नजर आ रही हैं और पिंक कलर का दुपट्टा ओढ़ रखा है. संकेत सुगंधा को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं. इस तसवीर को शेयर करते हुए सुगंधा ने कैप्शन में लिखा, और इसी के साथ संकेत, तुम्हारी जिंदगी मेरे रूल्स.

https://www.instagram.com/p/COLa2YsLi7P/
https://www.instagram.com/p/COKw8yarbTb/
https://www.instagram.com/p/COGTS37LdUt/

वहीं संकेत ने भी इस तसवीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, और इसी के साथ तीन नाम पूरे हुए, सुगंधा मिश्रा भोसले.’ इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, शादी की बधाई इस खूबसूरत जोड़ी को. हमेशा एकदूसरे के लिए. एक और यूजर ने लिखा, आगे की लाईफ के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं. दोनों की तसवीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Also Read: Bollywood & TV LIVE Updates : ‘डांस दीवाने 3’ के अगले 4 एपिसोड्स में नजर नहीं आयेंगी माधुरी दीक्षित, ये है वजह
https://www.instagram.com/p/COKwFnCLVEq/

सुगंधा मिश्रा ने सगाई की भी कुछ तसवीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है. तसवीर में सुगंधा येलो ऑफ शोल्डर ब्लाउज और पिंक लंहगे में बेहद खूबसूरत दिख रही है. वहीं संकेत भी येलो आउटफिट में काफी स्मार्ट नजर आ रहे है. दोनों साथ में बैठे हुए है और बहुत खुश लग रहे है. इससे पहले सुगंधा ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. तसवीरों में वो ग्रीन लहंगे में बेहद हसीन लग रही थी.

बता दें कि कपिल शर्मा के शो में सुगंधा टीचर विद्यावती का रोल में दिखती थी. उन्होंने अपने रोल से लोगों का दिल जीत लिया था. आज भी दर्शकों को उनका किरदार याद है. गौरतलब है कि सुगंधा और संकेत काफी समय से दोस्त है और पिछले कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिकली अनाउंस किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola