ePaper

South Thriller Movies: विजय सेतुपति से लेकर कमल हासन तक, सस्पेंस और थ्रिलर से भरी ये फिल्में ओटीटी पर काट रही बवाल, देखना न भूलें

Updated at : 02 Jun 2025 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
South Thriller Movies

South Thriller Movies

South Thriller Movies: लोगों के बीच बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों का भी बहुत क्रेज है. अल्लू अर्जुन, रजनीकांत और मोहनलाल जैसे कई सुपरस्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है. इसी बीच आज हम आपको साउथ की उन सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपका वीकेंड बहुत ही शानदार बन जायेगा.

विज्ञापन

South Thriller Movies: वीकेंड पर कुछ नया और थ्रिलर देखना है, तो सस्पेंस थ्रिलर प्रेमियों के लिए आज हम लेकर आए है, साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट. बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्में भी ओटीटी पर ट्रेंड करती है. सभी दर्शक साउथ की फिल्मों को देखना पसंद करते है क्योंकि फिल्म में सस्पेंस और थ्रिलर का बेस्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. ओटीटी पर ऐसी कई फिल्में है, जो आज भी दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय है. ‘सुपर डीलक्स’ से लेकर ‘वलीमई’ जैसी फिल्मों में क्राइम, सस्पेंस, थ्रिलर, ट्विस्ट और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है. तो आइए उन फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालते है. 

सुपर डीलक्स (अमेजन प्राइम वीडियो)

यह फिल्म एक मल्टी लेयर फिल्म है, जो 2019 में रिलीज हुई थी. थियागराजन कुमारराजा की ओर से निर्देशित यह फिल्म चार कहानियों को एक साथ जोड़ती है. पहली कहानी ट्रांसजेंडर की जर्नी है, दूसरी कहानी में धार्मिक टकराव, तीसरी कहानी में फैमिली ड्रामा और चौथी कहानी में क्राइम और सस्पेंस है. हर कहानी में ट्विस्ट भरी हुई है. फिल्म में विजय सेतुपति, फहद फासिल, सामंथा अक्कीनेनी और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार है. 

वलीमई (डिज्नी+हॉटस्टार)

अजीत कुमार की फिल्म वलीमई 2022 में रिलीज हुई थी. डायरेक्टर एच. विनोथ की इस फिल्म में अजीत कुमार एक पुलिस ऑफिसर ईश्वरमूर्ति आईपीएस के किरदार में होते है और एक खतरनाक क्राइम गैंग का पीछा करते है. फिल्म में हाई-स्पीड बाइक चेज, स्टंट और गहरा सस्पेंस देखने को मिलता है. अजीत कुमार के साथ कार्तिकेय और हुमा कुरैशी जैसे स्टार्स लीड रोल में है. 

पोर थोझिल (सोनी लिव)

2023 में रिलीज इस फिल्म की कहानी नौसिखिया पुलिस ऑफिसर और एक सीनियर सीरियल किलर को पकड़ने की जर्नी को दिखाता है. डायरेक्टर विग्नेश कार्तिक की इस सस्पेंस, क्राइम फिल्म में इमोशन को भी जोड़ा गया है, जो इस फिल्म की खूबसूरती को बैलेंस करता है. फिल्म में अश्विन और सरथकुमार की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी है. 

विक्रम (डिज्नी+हॉटस्टार)

यह फिल्म एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जो 2022 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी उलझनों से भरी है, जिसमें एक ड्रग माफिया और पुलिस ऑपरेशन को दिखाया गया है. फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है, जिसका म्यूजिक इसे और भी शानदार बना देता है. यह फिल्म लोकेश कनगराज की सिनेमाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जो उनकी आने वाली फिल्म ‘कैथी’ से जुड़ेगी. फिल्म में कमल हासन, विजय सेतुपति, फहद फासिल जैसे स्टार्स है. 

सुररई पोर्ट (अमेजन प्राइम वीडियो)

एयर डेक्कन के फाउंडर जी. आर. गोपीनाथ पर बनी यह बायोग्राफिकल फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सूर्या अहम भूमिका निभाते है, जो सस्ती उड़ान का सपना देखते है. डायरेक्टर सुधा कोंगारा की यह फिल्म सस्पेंस, इमोशन और सिस्टम से लड़ाई का एक मिश्रण है. सूर्या के साथ फिल्म में अपर्णा बालमुरली और परेश रावल भी लीड रोल में नजर आते है. 

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: खूबसूरत परियां और खतरनाक श्राप, एक्टर यश कुमार की नई फिल्म ‘चंद्रकांता’ का ट्रेलर हुआ जारी

ये भी पढ़ें: Squid Game 3 Trailer: शुरू हो रहा मौत का तांडव! खतरनाक खेलों के बीच प्लेयर 456 करेगा फ्रंटमैन का पर्दाफाश 

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola