South Adda: विक्की की 'छावा' ने किया अगर दिल पर राज, तो OTT पर देख डालें साउथ की ऐतिहासिक ड्रामा आज

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

South Movies

South Adda: विक्की कौशल की 'छावा' को दर्शकों का दमदार रिस्पांस मिल रहा है. ऐसे में अगर आप भी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्मों का शौक है, तो आइए आपको साउथ की कुछ शानदार ऐतिहासिक ड्रामा फिल्मों की लिस्ट देते हैं.

विज्ञापन

South Adda: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म को दर्शकों का खूब अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. पहले दिन इस फिल्म ने 31 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शानदार ओपनिंग की थी और अब तीन दिनो में ‘छावा’ ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है. ऐसे में अगर इस फिल्म को देखने के बाद आपको अन्य ऐतिहासिक फिल्में देखने का मन है, तो आज हम आपको साउथ की कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आज ही आपको बिंज वॉच करना चाहिए. आइए बताते हैं पूरी लिस्ट.

महानती

दुलकर सलमान और कीर्ति सुरेश की साल 2018 में आई ‘महानती’ साउथ इंडियन एक्ट्रेस सावित्री के जीवन पर आधारित है. फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

राजन्ना

साउथ की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राजन्ना’ साल 2011 में रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी भारत के आजाद होने के पहले के स्वतंत्रता सेनानी सुदाला हनुमंथु के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में साउथ स्टार नागार्जुन लीड रोल में हैं. यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

पोंनियिन सेलवन

विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर ‘पोंनियिन सेलवन’ की कहानी भारतीय इतिहास पर आधारित है. यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

रुद्रमादेवी

अनुष्का शेट्टी की साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘रुद्रमादेवी’ 13वीं शताब्दी की काकतीय वंश की शासक रुद्रमादेवी के जीवन के संघर्षों पर आधारित है. यह फिल्म भी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

सायरा नरसिम्हा रेड्डी

चिरंजीवी की ‘सायरा नरसिम्हा रेड्डी’ फिल्म भारत के पुराने इतिहास पर आधारित है, जिसमें रायलसीमा के सम्राट उलायवाडा नरसिम्हा रेड्डी अंग्रेजों को खत्म करने की लड़ाई लड़ते हुए दिखाई देते हैं. इसे आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़े: Tere Ishk Mein: धनुष की रोमांटिक-थ्रिलर के सेट से लीक हुआ VIDEO, 41 साल की उम्र में स्टूडेंट का रोल निभाएंगे एक्टर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola