Sooryavanshi Trailer: अक्षय कुमार का धांसू अवतार, जबरदस्त एक्शन और डायलाॅग भी शानदार

Updated:
विज्ञापन
Sooryavanshi Trailer: अक्षय कुमार का धांसू अवतार, जबरदस्त एक्शन और डायलाॅग भी शानदार

Sooryavanshi Trailer – रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार स्टारर कॉप ड्रामा ‘सूर्यवंशी’ का ट्रेलर 2 मार्च (सोमवार) को रिलीज हो गया है. अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. ट्रेलर बेहद ही शानदार और जबरदस्त है.

विज्ञापन

मुंबई: Sooryavanshi Trailer – रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार स्टारर कॉप ड्रामा ‘सूर्यवंशी’ का ट्रेलर 2 मार्च (सोमवार) को रिलीज हो गया है. अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. ट्रेलर बेहद ही शानदार और जबरदस्त है. सूर्यवंशी का ट्रेलर 4 मिनट का है. ट्रेलर को काफी पंसद किया जा रहा है.

ट्रेलर में सूर्यवंशी की कहानी की झलक दिखाई गई है. इसमें अक्षय कुमार एक एंटी टेररिज्म स्क्वॉड कॉप हैं जो देश के लिए कुछ भी कर सकते हैं. उनकी फैमिली में उनकी पत्नी कटरीना कैफ हैं और एक बच्चा है. उन्हें एक अज्ञात हमले का पता चलता है. लेकिन इस दौरान वीर अपने बच्चे को खो देता है. ट्रेलर के अंत में रणवीर सिंह की एंट्री होती है. पर यही एक सरप्राइज नहीं है. उनकी एंट्री के बाद सिंघम यानी अजय देवगन की भी धमाकेदार एंट्री होती है.

सूर्यवंशी में अक्षय कुमार को जबरदस्त एक्शन स्टंट करते दिखाया जाएगा. कटरीना फिल्म में डॉक्टर का रोल प्ले कर रही हैं. इसके अलावा फिल्म में कटरीना कैफ, गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, जैकी श्रॉफ और विवियन भटेना की भी अहम भूमिका होगी। अजय देवगन और रणवीर सिंह इसमें कैमियो करते नजर आएंगे.

सूर्यवंशी रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज की चौथी फिल्म होगी. इससे पहले वह सिंघम, सिंघम 2 और सिंबा बना चुके हैं. अक्षय कुमार रोहित की कॉप सीरीज में काम करने वाले तीसरे एक्टर हैं. उनसे पहले अजय देवगन और रणवीर सिंह इस सीरीज में काम कर चुके हैं.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola