ePaper

Son Of Sardaar 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट, कहानी को लेकर विंदू दारा सिंह बोले- कॉमेडी से सजी..

Updated at : 24 Aug 2024 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
Son Of Sardaar 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट, कहानी को लेकर विंदू दारा सिंह बोले- कॉमेडी से सजी..

Son Of Sardaar 2: 2012 में रिलीज हुई हिट कॉमेडी-ड्रामा सन ऑफ सरदार के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जहां विंदू दारा सिंह ने मूवी को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है और बताया कि कहानी क्या होगी और ये रिलीज कब होगी.

विज्ञापन

Son Of Sardaar 2: अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शूटिंग चल रही है. हालांकि बीते दिनों ये फिल्म कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बन गई. जब विजय राज को मूवी से निकाल दिया गया. जहां फिल्म के सह-निर्माता मंगत पाठक ने इसे अन प्रोफेशनलिज्म करार दिया. वहीं एक्टर ने कहा कि उन्होंने अजय देवगन को ग्रीट नहीं किया इसलिए ये एक्शन लिया गया है. अब विंदू दारा सिंह ने सन ऑफ सरदार 2 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

सन ऑफ सरदार 2 को लेकर विंदू दारा सिंह ने दिया क्या अपडेट

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में विंदू दारा सिंह ने सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन के साथ शूटिंग करने को कंफर्म किया और कहा, “हां, मैं उनके साथ काम कर रहा हूं, उनके साथ शूटिंग कर रहा हूं.” इसके अलावा, पंजाबी अभिनेता ने खुलासा किया कि उनके और अजय के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है और वे बचपन से दोस्त हैं.

सन ऑफ सरदार 2 की क्या है कहानी

फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ”जहां मूवी का टाइटल सेम है. वहीं कहानी बिल्कुल अलग और धमाकेदार है. ये एक मजेदार मूवी है, जो आपको खूब एंटरटेन करेगी.” विंदू ने इस बात पर भी जोर दिया कि कहानी में इतनी ज्यादा कॉमेडी है कि लोग इसे देखकर पागल हो जाएंगे.

कब रिलीज होगी सन ऑफ सरदार 2

अभिनेता ने फैंस के बीच सीक्वल के उत्साह और इंतजार के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, दर्शक लंबे समय से सन ऑफ सरदार 2 का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार, यह अगले साल रिलीज हो रही है. विंदू ने अजय देवगन के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी डिटेल्स शेयर की और कहा कि “अजय मेरे लिए परिवार की तरह हैं.”

किस फिल्म का सीक्वल है सन ऑफ सरदार 2

बता दें, सन ऑफ सरदार 2, 2012 में रिलीज हुई हिट कॉमेडी-ड्रामा सन ऑफ सरदार का सीक्वल है. फिल्म की शूटिंग वर्तमान में यूके में की जा रही है, जिसमें अजय देवगन और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं. उनके अलावा, फिल्म में चंकी पांडे, विंदू दारा सिंह, संजय मिश्रा, रवि किशन, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, कुब्रा सैत, मुकुल देव, शरत सक्सेना, रोशनी वालिया, अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकार भी शामिल हैं.

Also Read- Auron Mein Kahan Dum Tha: फ्लॉप होने की कगार पर पहुंची अजय देवगन की फिल्म, चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

Also Read- Son of Sardaar 2 से निकाले जाने पर विजय राज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अजय देवगन को नहीं…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola