Son of Sardaar 2 से निकाले जाने पर विजय राज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अजय देवगन को नहीं…

Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Aug 2024 2:09 PM

विज्ञापन

Son of Sardaar 2: अनुभवी अभिनेता विजय राज को अपकमिंग कॉमिक फिल्म सन ऑफ सरदार 2 से हटा दिया गया है. मेकर्स ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन

Son of Sardaar 2: बॉलीवुड एक्टर विजय राज को अजय देवगन स्टारर फिल्म सन ऑफ सरदार 2 से हटा दिया गया है. यह निर्णय कथित तौर पर फिल्म के सेट पर उनके कथित अन-प्रोफेशनल व्यवहार के कारण लिया गया है. मूवी की शूटिंग इन-दिनों लंदन में की जा रही है. यह फिल्म 2012 की हिट सन ऑफ सरदार का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे और मृणाल ठाकुर जैसे कलाकार शामिल हैं.

सन ऑफ सरदार 2 से क्यों विजय राज को दिखाया गया बाहर का रास्ता

सन ऑफ सरदार 2 के सह-निर्माता कुमार मंगत पाठक ने पिंकविला को बताया कि विजय राज को सेट पर उनके व्यवहार के कारण हटाया गया था. एक्टर ने कहा, “हां, यह सच है कि हमने विजय राज को सेट पर उनके व्यवहार के कारण फिल्म से हटा दिया है. उन्होंने बड़े कमरे, एक वैनिटी वैन की मांग की और स्पॉट बॉय के लिए हमसे ज्यादा पेमेंट मांगा. उनके स्पॉट बॉय को हर दिन का 20,000 रुपये का भुगतान किया जाता था, जो कि कुछ सबसे बड़े अभिनेताओं के पेमेंट से भी अधिक है. यूके एक महंगी जगह है, और शूटिंग के दौरान सभी को नॉर्मल कमरे मिले थे, लेकिन उन्होंने प्रीमियम सुइट्स की मांग की.”

कुमार मंगत ने विजय राज पर लगाये ये आरोप

निर्माता ने यह भी बताया कि समय के साथ राज की मांगें कैसे बढ़ती गईं. उन्होंने कहा, “जब हमने उन्हें लागत समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने समझने से इनकार कर दिया. उनका बार बार सिर्फ यही कहना था कि ‘आप लोगों ने मुझसे संपर्क किया, मैं कौन सा सामने से काम मांगने आया था’ हमने उनकी सभी मांगों को पूरा करने की कोशिश की, लेकिन व्यवहार खराब होता गया. उन्होंने तीन स्टाफ के लिए दो कार मांगे. जिसके बाद हमने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया.

विजय राज ने फिल्म के मेकर्स पर लगाये ये आरोप

हालांकि, विजय राज ने एक अलग ही कहानी बताई. उन्होंने कहा, फिल्म से उनका निकाला जाना व्यवहार के कारण नहीं, बल्कि मामूली विवाद के कारण हुआ है. एक्टर ने कहा, “मैं ट्रायल के लिए समय से पहले लोकेशन पर पहुंच गया. मैंने अजय देवगन को ग्रीट नहीं किया, क्योंकि वह बिजी थे और मैं आसपास अपने दोस्तों से बात करता रहा था. तीस मिनट बाद मिस्टर कुमार मंगत मेरे पास आए और बोले, ‘आप फिल्म से निकल जाएं, हम आपको निकाल रहे हैं.’ मेरी ओर से एकमात्र कदाचार यह है कि मैंने मिस्टर अजय देवगन का अभिवादन नहीं किया. सेट पर पहुंचने के 30 मिनट के भीतर ही मुझे फिल्म से हटा दिया गया.”

Also Read- Ajay Devgn: अजय देवगन का असली नाम जानते हैं आप, बॉलीवुड के सिंघम के बारे में ये बातें आज ही जानें

Also Read- Auron Mein Kahan Dum Tha: फ्लॉप होने की कगार पर पहुंची अजय देवगन की फिल्म, चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola