TikTok Video: अब सिंगर से शायर बन गईं नेहा कक्कड़, आप भी देखें
Neha Kakkar ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लोगों से घर में रहने के लिए कह रही है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने के लिए बॉलीवुड सितारे लोगों को जागरुक कर रहे है. सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है, जिनमें वो कोरोना वायरस से बचकर रहने की लोगों से अपील कर रहे है. इस कड़ी में अब सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का नाम जुड़ गया है. नेहा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लोगों से घर में रहने के लिए कह रही है.
इस वीडियो को नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है- घर पर बैठा है हर एक इंसान, लिखा है- #ShaayarNehaKakkar.
इस वीडियो में नेहा कक्कड़ ने एक पुराने गीत को नए अंदाज में अपने तरीके पेश किया. इस वीडियो में सिंगर अपने फैंस से कोरना वायरस के फैले डर के बीच घर में ही रहने की अपील कर रही है.
इससे पहले भी नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो लोगों से जागरूक रहने और अफवाह से बचने की बात कह रही हैं. वीडियो में नेहा कह रही हैं, ‘मैं अपने फॉलोवर्स से कहना चाहती हूं कि घर में ही रहिए. बाहर से कितनी खबरें आईं लेकिन पहसे इसे गंभीरता से नहीं लिया गया. इस रविवार घर पर ही रहना है. रविवार की शाम को पांच बजे जो कोरोना की रोकथाम में लगे हुए हैं उनके लिए ताली बजाएं, उनकी तारीफ करें.
नेहा वीडियो में आगे कहती हैं, ‘मैंने सुना है कि लोग अपने पालतू कुत्ते को बाहर निकाल रहे हैं. मैं यही कहूंगी ऐसा मत कीजिए. पालतू कुत्तों से कोरोना का कोई संबंध नहीं है. आपको कोई खतरा नहीं. उन्हें अपने घर में ही रखिए. घर में अपने लोगों के साथ मौज मस्ती करें. जो घर के बुजुर्ग हैं उनके साथ लूडो खेलिए, कैरम खेलिए और प्यार दीजिए. आगे भी कई दिनों तक ऐसा ही रहने वाला है, ऐसे में आपको साथ देना होगा. कोरोना को मैनेज कर हम उदाहरण पेश कर सकते हैं. जिन्हें हो गया है कुछ नहीं किया जा सकता, उनके लिए प्रार्थना ही की जा सकती है. जिन्हें नहीं बचाया जा सके, वे जहां हों खुश हों. यही किया जा सकता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










