सिद्धार्थ शुक्ला का बर्थडे होने वाला है खास, शहनाज ने बनाये हैं कई सारे प्लान, पूरे दिन करेंगी ये चीजें

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :12 Dec 2022 11:14 AM
विज्ञापन
सिद्धार्थ शुक्ला का बर्थडे होने वाला है खास, शहनाज ने बनाये हैं कई सारे प्लान, पूरे दिन करेंगी ये चीजें

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल भले ही एक न हो सकें, भले ही सिड अपनी सना से अब काफी दूर जा चुके हैं, लेकिन उनका प्यार हमेशा ही शहनाज के पास है. इसलिए तो आज उनके जन्मदिन को शहनाज ने बड़े ही ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया. वह पूरे दिन सिड के जन्मदिन को खास तरीके से उनकी मां के साथ मनाएंगी.

विज्ञापन

बिग बॉस 13 विजेता सिद्धार्थ शुक्ला भले ही आज इस दुनिया में न हो, लेकिन शहनाज गिल के लिए सिड हमेशा ही उनके पास है. शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था. दोनों को फैंस सिडनाज कहते थे. इन दोनों का प्यार सबसे अलग था. शहनाज कई बार सिड संग अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं. सिड भी उन्हें काफी ज्यादा मानते थे. हालांकि दोनों की जोड़ी को किसी की नजर लग गई और बीते 2 सितबंर 2021 को सिद्धार्थ का निधन हो गया. इस खबर के बाद शहनाज गिल सदमे में चली गई थी. उनका रो-रोकर बुरा हाल था. हालांकि अब एक्ट्रेस धीरे-धीरे अपनी नॉर्मल लाइफ में वापस आ रही है. आज सिड का जन्मदिन है, उन्हें इस दुनिया को छोड़े करीब दो साल हो गए हैं, लेकिन फिर भी सिद्धार्थ के लिए उनका प्यार आजतक कम नहीं हुआ है.

शहनाज ने मनाया सिड का जन्मदिन

सिद्धार्थ शुक्ला आज भले ही हमारे बीच न हो, लेकिन शहनाज उन्हें याद करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती. इसलिए तो उनके जन्मदिन को एक्ट्रेस ने काफी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया. सना ने सिड संग कुछ अनसीन फोटोज भी शेयर किए. तसवीरों में सना अपने प्यार का हाथ पकड़े दिख रही है. एक फोटो में वो अपनी गोद में सिद्धार्थ को सुला रही है. एक्ट्रेस ने तसवीरों के साथ लिखा, ”एक दिन मैं तुमसे फिर मिलूंगी दोबारा”. साथ ही उन्होंने हार्ट और एंजेल का इमोजी भी बनाया. इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले इमोशनल कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CmCcDwPojGT/?hl=en
Also Read: अनसीन फोटो में सिद्धार्थ शुक्ला का हाथ थामे दिखी शहनाज गिल,बर्थडे पर सना का छलका दर्द, बोली-एक दिन मैं…
https://www.instagram.com/p/Chv_20no538/?hl=en
सिड के बर्थडे पर सना के प्लान

शहनाज गिल सिद्घार्थ के जन्मदिन को उदासी और रोकर नहीं मनाना चाहती है. वह पूरे दिन को उनके लिए स्पेशल बनाना चाहती है. इसलिए तो पूरे दिन की प्लानिंग एक्ट्रेस ने कर के रखी है. बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के अनुसार शहनाज ब्रह्मकुमारी के साथ सबसे पहले तो उनके लिए पूजा करेंगी. बाद में मन की शांति के लिए जरूरतमंद लोगों को मिठाई और भोजन वितरित करेंगी. सना सिड की मां रीता के साथ उनसे मिलने जाएंगी और उनके साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करेंगी. बता दें कि ऐसी खबरें थी कि ये जोड़ी शादी करने का सोच रहे थे. लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola