Shweta Tiwari ने ब्लैक आउटफिट में मचाया धमाल, अवार्ड नाइट में कुछ इस तरह दिखीं एक्ट्रेस की अदा, Photos Viral
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Feb 2021 8:59 AM
Shweta Tiwari latest photos, Shweta Tiwari instagram images, Shweta Tiwari in black outfit: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों काफी चर्चा में रहती हैं. कभी वो अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर करती हैं, तो कभी अपने बेटे रेयान के साथ फोटो को सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करती है, जिन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिलता है. इस बार श्वेता ने इंस्टाग्राम पर इंडियन टेलीविजन अकाडमी अवार्ड नाइट की तस्वीर शेयर की हैं, जो फैंस को काफी भा रही हैं. तस्वीरों में श्वेता ब्लैक आउटफिट में काफी हॉट लग रही है. फैंस इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा है श्वेता आप क्या करके मानोगी, एक फैन ने कमेंट किया है यू आर सच ए स्टन्नर, एक फैन ने लिखा है स्टाइलिश गॉर्जियस ब्यूटी.
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों काफी चर्चा में रहती हैं. कभी वो अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर करती हैं, तो कभी अपने बेटे रेयान के साथ फोटो को सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करती है, जिन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिलता है. इस बार श्वेता ने इंस्टाग्राम पर इंडियन टेलीविजन अकाडमी अवार्ड नाइट की तस्वीर शेयर की हैं, जो फैंस को काफी भा रही हैं. तस्वीरों में श्वेता ब्लैक आउटफिट में काफी हॉट लग रही है. फैंस इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा है श्वेता आप क्या करके मानोगी, एक फैन ने कमेंट किया है यू आर सच ए स्टन्नर, एक फैन ने लिखा है स्टाइलिश गॉर्जियस ब्यूटी.
https://www.instagram.com/p/CLTiV6AJnRi/
श्वेता के साथ कोमालिका की तस्वीर हुई वायरल
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने सुपरहिट शो कसौटी जिंदगी की की वैंप उर्वशी ढोलकिया के साथ तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीरे में दोनों एक्ट्रेस काफी हॉट लग रही हैं. आपको बता दें उवर्शी दो बेटे भी हैं, जिनका नाम सागर ढोलकिया और क्षितिज ढोलकिया है. मजेदार बात ये है कि श्वेता तिवारी और उर्वशी ढोलकिया दोनों ही कसौटी जिंदगी के अलावा बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं और दोनों ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की है. श्वेता बिग बॉस 4 की विनर रही थीं, जो पहली महिला बिग बॉस विनर थीं, वहीं उर्वशी बिग बॉस 6 की विनर रह चुकी हैं.
https://www.instagram.com/p/CLTmEkSJcqe/
श्वेता की पर्सनल लाइफ
आपको बता दें श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी से हुई जो कि नहीं चली. दोनों की बेटी हुई जिसका नाम पलक है. शादी के कुछ सालों बाद श्वेता ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाकर राजा से तलाक ले लिया. इसके कुछ समय बाद उन्होंने एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी कर ली लेकिन अफसोस ये शादी भी नहीं टिकी.
श्वेता ने ऐसे की थी अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत
श्वेता तिवारी एकता कपूर के टेलीविजन शो कसौटी जिंदगी की में दिखाई देने के बाद एक घरेलू नाम बन गईं. कसौटी जिंदगी की धारावाहिक, जो भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक था, में सिजेन खान, रोनित रॉय, उर्वशी ढोलकिया और करण सिंह ग्रोवर भी थे. उन्होंने जाने क्या बात है, सीता और गीता, साजन रे झूत मत बोलो और परवरिश कुछ भी होता है जैसे कुछ अन्य टीवी शो में भी अभिनय किया है.श्वेता को आखिरी बार सोनी टीवी के मेरे डैड की दुल्हन में देखा गया था.
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










