ePaper

Palak Tiwari मॉम Shweta Tiwari के साथ कर रही हैं 'जंगल में मंगल', कुछ यूं दिखा एक्ट्रेस का Glamorous अंदाज, Photos Viral

Updated at : 05 Mar 2021 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
Palak Tiwari मॉम Shweta Tiwari के साथ कर रही हैं 'जंगल में मंगल', कुछ यूं दिखा एक्ट्रेस का Glamorous अंदाज, Photos Viral

Shweta Tiwari latest photoshoot, Shweta Tiwari with daughter Palak Tiwari, Palak Tiwari viral photos: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इन दिनों उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें वो महाबलेश्वर में अपनी बेटी पलक तिवारी और बेटे रेयान के साथ मस्ती कर रही हैं. श्वेता के साथ उनकी बेटी पलक काफी दिनों बाद दिखाई दी हैं. श्वेता और पलक दोनों को साथ में देखकर फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं हैं. आपको बता दें तस्वीर में श्वेता व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रही हैं, वहीं उनकी बेटी पलक ब्लैक आउटफिट में गजब लग रही हैं.

विज्ञापन

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इन दिनों उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें वो महाबलेश्वर में अपनी बेटी पलक तिवारी और बेटे रेयान के साथ मस्ती कर रही हैं. श्वेता के साथ उनकी बेटी पलक काफी दिनों बाद दिखाई दी हैं. श्वेता और पलक दोनों को साथ में देखकर फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं हैं. आपको बता दें तस्वीर में श्वेता व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रही हैं, वहीं उनकी बेटी पलक ब्लैक आउटफिट में गजब लग रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CMACCrXJbCo/

फैंस कर रहे हैं एक्ट्रेस की तस्वीर पर मजेदार कमेंट

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तस्वीर पर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है श्वेता आप जंगल में मंगल कर रही हैं, वहीं एक अन्य फैन ने लिखा है वाव श्वेता और पलक के मां बेटी की जोड़ी को किसी की नजर ना लगे. एक अन्य फैन ने लिखा है अरे पलक काफी दिनों बाद नजर आईं आप. आपको बता दें श्वेता की तरह उनकी बेटी पलक (Palak Tiwari) भी काफी चर्चा में रहती हैं. अपनी आने वाली फिल्म ‘रोजी-द सैफरन चैप्टर’ (Rosie-The Saffron Chapter) की तैयारी में पलक पूरी मेहनत कर रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CLtW1lfJrmQ/

कुछ दिनों पहले बेटे रेयांश के साथ श्वेता ने शेयर की थी तस्वीर

श्वेता तिवारी ने कुछ दिनों पहले अपने बेटे रेयांश के साथ प्यारी तस्वीर शेयर की थी. तस्वीरों में मां बेटे का प्यार देखते ही बन रहा था. एक तस्वीर में श्वेता बेटे रेयांश के साथ को लाड़ करती नजर आ रही थीं, वहीं एक और तस्वीर में एक्ट्रेस अपने बेटे को चूम रही थीं.

https://www.instagram.com/p/CLJS3whJ6oP/

अपने देसी लुक के लिए फेमस हैं श्वेता

श्वेता तिवारी न सिर्फ अपनी ऐक्टिंग बल्कि खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. यह अदाकारा वेस्टर्न वेअर में जितनी अच्छी लगती है, उतनी ही सुंदर ट्रडिशनल वेअर में भी लगती है. इससे पहले श्वेता तिवारी ने रेड हॉट आउटफिट में ढेर सारी फोटो शेयर की थी. रेड आउटफिट में श्वेता तिवारी काफी हॉट लग रही थीं.

https://www.instagram.com/p/CIAVSG4JIhU/

श्वेता ने ऐसे की थी अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत

श्वेता तिवारी एकता कपूर के टेलीविजन शो कसौटी जिंदगी की में दिखाई देने के बाद एक घरेलू नाम बन गईं. कसौटी जिंदगी की धारावाहिक, जो भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक था, में सिजेन खान, रोनित रॉय, उर्वशी ढोलकिया और करण सिंह ग्रोवर भी थे. उन्होंने जाने क्या बात है, सीता और गीता, साजन रे झूत मत बोलो और परवरिश कुछ भी होता है जैसे कुछ अन्य टीवी शो में भी अभिनय किया है.श्वेता को आखिरी बार सोनी टीवी के मेरे डैड की दुल्हन में देखा गया था.

https://www.instagram.com/p/CLdsalFpGjA/

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola