Anupama: किंजल की सौतन बनेगी टीवी की ये पॉपुलर एक्ट्रेस! पारितोष के साथ रोमांटिक तसवीरें हो रही वायरल

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Sep 2022 11:51 AM

विज्ञापन

शो अनुपमा में शिवांगी जोशी की एंट्री होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिवांगी, पारितोष की गर्लफ्रेंड का रोल निभाने वाली है. बता दें कि अनुपमा टीआरपी रेस में सबसे आगे है.

विज्ञापन

Anupama: स्टार प्लस का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी के मामले में किसी अन्य शो को अपने आगे टिकने नहीं देता. मेकर्स इसे और ज्यादा दिलचस्प बनाने में लगे है. इन दिनों ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि पारितोष का अफेयर चल रहा है. अब तोशू की ये नयी गर्लफ्रेंड कौन होगी, इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

शिवांगी जोशी की अनुपमा में एंट्री

पारितोष की नयी गर्लफ्रेंड का रोल शिवांगी जोशी निभाने वाली है, ऐसी चर्चा है. सोशल मीडिया पर कुछ तसवीरें वायरल हो रही है, जिसमें तोशू और शिवांगी काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम नायरा यानी शिवांगी जोशी शो में एंट्री ले रही है.

https://www.instagram.com/p/CiKy1zWr3zm/
ये तसवीर हो रही वायरल

शिवांगी जोशी, किंजल की सौतन का रोल निभाने वाली है. हालांकि इसपर कोई अधिकारिक रूप से कुछ कहा नहीं गया है. इन दिनों अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि पारितोष की अफेयर की बात अनुपमा के सामने खुल जाती है. अनुपमा उसे काफी बुरा-भला कहती है. शिवांगी जोशी हाल ही में शो खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आई थी. हालांकि वो कुछ एपिसोड के बाद बाहर हो गई थी. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर रील वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में नॉटी-नॉटी गाने पर डांस करती दिखी थी. इसमें एक्ट्रेस ऑरेंज कलर के आउटफिट में काफी ग्लैमरस लगी थी.

https://www.instagram.com/p/CiP3q7QP5Jl/

शिवांगी जोशी इन शोज में कर चुकी है काम

शिवांगी जोशी बालिका वधू 2 में आनंदी का रोल निभाती थी. हालांकि शो ऑफ एयर हो चुका है. बता दें कि एक्ट्रेस ने बेगुसराय सीरियल से कदम रखा था. इसके बाद वो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखी थी. शो में उनका नाम को-स्टार मोहसिन खान के साथ जुड़ा था. हालांकि एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था, वो दोनों सिर्फ दोस्त है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 12 फेम शिवांगी जोशी के दिल का चैन किसने चुरा लिया? एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो वायरल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola