Shehnaaz Gill की ये चाइनीज धमकी से क्या डरेगा चीन, VIDEO में देखिए क्या कहा..

Shehnaaz Gill चाइनीज भाषा में चाइना को कोरोना वायरस फैलाने के लिए सबक सिखाती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को फैंस जमकर लाइक एंड शेयर कर रहे है.
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)’ में जमकर हंगामा बरपाया था. इसमें शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था. अब शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो चाइनीज भाषा में चाइना को कोरोना वायरस फैलाने के लिए सबक सिखाती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को फैंस जमकर लाइक एंड शेयर कर रहे है.
Also Read: कोरोना एंथम पर Sapna Choudhary ने किया धमाकेदार डांस, देखें VIDEOइस वीडियो को मानव मंगलानी ने शेयर किया है. इस वीडियो में शहनाज गिल कह रही है, ये जो चाइना वालों ने जो हरकत की है, मैं उनको एक ही बात बोलना चाहती हूं. बोलना नहीं ये चेतावनी देना चाहती हूं. उन्होंने वीडियो में चाइना को उन्हीं की भाषा में चेतावनी दी. वहीं, शहनाज का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
इस वीडियो को मानव मंगलानी ने शेयर किया है. इस वीडियो में शहनाज गिल कह रही है, ये जो चाइना वालों ने जो हरकत की है, मैं उनको एक ही बात बोलना चाहती हूं. बोलना नहीं ये चेतावनी देना चाहती हूं. उन्होंने वीडियो में चाइना को उन्हीं की भाषा में चेतावनी दी. वहीं, शहनाज का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
इससे पहले शहनाज गिल ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में कहा, जब मैंने मुझसे शादी करोगे का प्रोमो देखा तभी मैंने महसूस किया कि मुझसे दिलचस्पी नहीं दिख रही है. अब मुझे भी लगता है अगर मैं स्वयंवर शो नहीं करती तो मेरे बिग बॉस जीतने के चांस होते. अगर मैं शो नहीं भी जीतती तो शायद में फर्स्ट रनरअप रहती.
शहनाज गिल ने आगे कहा, मुझे लगता है जब मैंने मुझसे शादी करोगे साइन किया तो मैंने बहुत सारे लोगों को खो दिया. वो लोग जिन्होंने मेरे लिए वोटिंग की थी. इसलिए मुझे भी लगता है कि स्वयंवर शो नहीं करना चाहिए था. उन्होंने ये भी कहा कि, उन्हें मुझसे शादी करोगे शो की ज्यादा डिटेल मालूम नहीं थी. मैं इतना सोचती ही नहीं. बस जो मन में आया वो कर देती हूं. मुझे अब समझ रहा है कि कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले मुझे उसमें लिखे हर शब्द को पढ़ लेना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










