कोरोना एंथम पर Sapna Choudhary ने किया धमाकेदार डांस, देखें VIDEO

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Apr 2020 11:46 AM

विज्ञापन

Sapna Choudhary का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना वीमेट के कोरोना एंथम पर डांस करती नजर आ रही है. उनका यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

विज्ञापन

हरियाणवी डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. सपना के हर जगह भारी तादाद में फैंस हैं. हाल ही में सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना वीमेट के कोरोना एंथम (Corona Anthem) पर डांस करती नजर आ रही है. उनका यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

Also Read: Lockdown के बीच Sapna Choudhary का नया गाना रिलीज, देखें ‘गजबन छोरी’ का धमाकेदार VIDEO

सपना चौधरी ने VMate Corona Anthem पर भी अपनी प्रतिभा को दर्शाया और उसका वीडियो भी ऐप पर शेयर किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक प्रोफाइल पर भी VMate Corona Anthem को शेयर किया. इस एंथम के बोल हैं, ‘इंडिया की जीत, कोरोना की हार, गो कोरोना, कोरोना गो गो… इंडिया से तू अब दूर हो.’ इस एंथम को अद्वैत नेमलेकर ने कंपोज किया और गाया है.

बता दें कि सपना चौधरी #VMateAsliHolibaaz अभियान का भी हिस्सा थीं. अभियान के हिस्से के रूप में सपना ने एक संगीत वीडियो में प्रदर्शन किया था.

गौरतलब है कि VMate Corona Anthem संदेश देता है कि भारत इस वैश्विक महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में विजेता बनेगा. यह लोगों को बार-बार हाथ धोने, मास्क पहनने और ‘नमस्ते’ अभिवादन का पालन करने का आग्रह करता है और इस तरह सोशल डिस्टेंसिंग का समर्थन करता है.

इससे पहले सपना का नया गाना ‘गजबन छोरी’ रिलीज हुआ था. इस नये वीडियो सॉन्ग गजबन छोरी को पी एंड एम मूवीज के म्यूजिक लेबल पर लांच किया गया है. इस गाने के एमडी देसी रॉक और सपना चौधरी ने गाया है. सपना के इस नये वीडियो सॉन्ग के निर्माता पवन चावला हैं और संगीत लक्ष्य ने दिया है. वहीं, अपने गानों में अक्सर देसी लुक में नजर आने वाली सपना इस गाने में बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं. सपना इस गाने में काफी मॉर्डन लुक में नजर आई हैं.

गाने की शुरुआत होती है सपना के इंट्रोडक्शन के साथ. इसके बाद एमडी, सपना को देखता हैं और देखते ही दिल हार बैठता है. गाने के बोल है ‘मेरे दिल पर लिख दिया नाम गजबन छोरी ने, मेरी बहू बना दे राम रे गजबन छोरी ने’. जैसे गाने के बोल हैं गाना भी बिल्कुल वैसा ही फिल्माया गया है. एमडी सपना के प्यार में पागल हो जातें और उन्हें हर तरह से इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं. आखिर में सपना मान जाती हैं और एमडी को हां करत देती हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola