ePaper

Lockdown के बीच Sapna Choudhary का नया गाना रिलीज, देखें 'गजबन छोरी' का धमाकेदार VIDEO

Updated at : 16 Apr 2020 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
Lockdown के बीच Sapna Choudhary का नया गाना रिलीज, देखें 'गजबन छोरी' का धमाकेदार VIDEO

Sapna Choudhary स्टेज परफॉरमेंस देखने के लिए हजीरों की भीड़ जमा होती हैं. इस लॉकडाउन में सपना का नया गाना 'गजबन छोरी' रिलीज हुआ है, जो फैंस के बीच धमाल मचा रहा हैं.

विज्ञापन

Sapna Choudhary new song: हरियाणा की डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किये जाते हैं. सपना के चाहने वालों की लंबी लिस्ट है. उनका स्टेज परफॉरमेंस देखने के लिए हजीरों की भीड़ जमा होती हैं. इस लॉकडाउन में सपना का नया गाना ‘गजबन छोरी’ रिलीज हुआ है, जो फैंस के बीच धमाल मचा रहा हैं.

Also Read: जब बेटे ने बजाया तबला तो Madhuri Dixit ने यूं किया डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

सपना चौधरी के इस नये वीडियो सॉन्ग गजबन छोरी को पी एंड एम मूवीज के म्यूजिक लेबल पर लांच किया गया है. इस गाने के एमडी देसी रॉक और सपना चौधरी ने गाया है. सपना के इस नये वीडियो सॉन्ग के निर्माता पवन चावला हैं और संगीत लक्ष्य (Lakshya) ने दिया है. वहीं, अपने गानों में अक्सर देसी लुक में नजर आने वाली सपना इस गाने में बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं. सपना इस गाने में काफी मॉर्डन लुक में नजर आ रही हैं.

गाने की शुरुआत होती है सपना के इंट्रोडक्शन के साथ. इसके बाद एमडी, सपना को देखता हैं और देखते ही दिल हार बैठता है. गाने के बोल है ‘मेरे दिल पर लिख दिया नाम गजबन छोरी ने, मेरी बहू बना दे राम रे गजबन छोरी ने’. जैसे गाने के बोल हैं गाना भी बिल्कुल वैसा ही फिल्माया गया है. एमडी सपना के प्यार में पागल हो जातें और उन्हें हर तरह से इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं. आखिर में सपना मान जाती हैं और एमडी को हां करत देती हैं.

गौरतलब है कि हाल ही में सपना चौधरी का गाना बलम ऑल्टो, लुटेरा और शूटर भी रिलीज हुआ था जिसने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया. सपना चौधरी को हरियाणा की अनारकली भी कहा जाता है जो कि आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं.

टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना चौधरी अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola