ePaper

Shehnaaz Gill ने सड़क किनारे मिट्टी में लेटकर दिए पोज, फैंस बोले- अब मम्मी जरूर मारेगी

Updated at : 04 Aug 2022 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
Shehnaaz Gill ने सड़क किनारे मिट्टी में लेटकर दिए पोज, फैंस बोले- अब मम्मी जरूर मारेगी

शहनाज गिल की लेटेस्ट तसवीरें देखकर फैंस को बचपन की याद आ गई. शहनाज फोटोज में मिट्टी में लोटती नजर आई. इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, स्पा टाइम. तसवीरों में सना को मिट्टी से सने देखकर यूजर्स इसपर कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा, मस्ती की पाठशाला.

विज्ञापन

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की लोकप्रियता का अंदाज ऐसे लगाया जा सकता है कि जब भी एक्ट्रेस तसवीरें शेयर करती है, उनपर मिनटों में लाखों लाइक्स आ जाते है. शहनाज कभी बोल्ड अदाओं से तो कभी अपनी क्यूट हरकतों से सबका दिल जीत लेती है. इस बार एक्ट्रेस कीचड़ में लेटी दिख रही है. ऐसे में आप सोच रहे होंगे उनका ये हाल कैसे हो गया.

शहनाज गिल की तसवीरें

दरअसल, शहनाज गिल ने लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की है. तसवीरों में वो ग्लैमरस अंदाज में नहीं बल्कि कीचड़ में लेटकर पोज देते नजर आई. कीचड़ से सनी शहनाज अलग-अलग तरीके से पोज दे रही है. एक फोटो में वो मिट्टी को लेकर टीका लगाते दिख रही है. वो अपने पैरों पर भी मिट्टी लगाते नजर आई. तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘स्पा टाइम…ऑफरोडिंग.

https://www.instagram.com/p/Cgy5wPmBEWM/
एक यूजर ने लिखा, बचपन याद आ गया

शहनाज गिल की तसवीरों पर कमेंट्स के बौछार आने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, चुलबुली. एक अन्य यूजर ने लिखा, बचपन याद आ गया. एक और यूजर ने लिखा, मस्ती की पाठशाला. एक और यूजर ने लिखा, हाय मेरी पंजाबन मस्त हो आप. एक और यूजर ने लिखा, मम्मी मारेगी सना. एक और यूजर ने लिखा, अब मम्मी ज़रूर मारेगी.

Also Read: Shehnaaz Gill Ramp Walk: शहनाज गिल बनी शो स्टॉपर, दुल्हन बनकर एक्ट्रेस ने स्टेज पर लगाए ठुमके, VIDEO
शहनाज का रैंपवॉक

कुछ समय पहले शहनाज गिल ने रेड लहंगा पहनकर रैंपवॉक किया था. लहंगा पहनकर वो स्टेज पर झूमती नजर आई थी. एक्ट्रेस ने सामंत चौहान का लहंगा पहना था और इसमें वो बला की खूबसूरत लगी थी. उनकी अदा देखकर फैंस उनपर लट्टू हो गए थे. एक्ट्रेस ने सिद्धू मूस वाला के गाने पर नाचती दिखी थी.

https://www.instagram.com/p/CfBskPBhfLS/
संजय दत्त के साथ शहनाज गिल

वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल ने बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ हाथ मिलाया है. शहनाज उनके साथ शो ‘संजू बाबा चले अमेरिका’ के लिए अमेरिका ट्रिप पर जाएंगी. इसमें कनाडा और यूएस की ट्रिप भी शामिल है. इसे लेकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी पोस्ट किया था. इसके साथ सना ने लिखा था, मैं तो चली अमरिका और कनाडा, संजू बाबा के साथ!

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola