Shefali Jariwala की मौत के बाद पति पराग का बयान आया सामने, बोले- उस रात शेफाली ने फ्रिज से निकाला और खाना लगी
Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Jun 2025 2:13 PM
shefali jariwala father emotional at prayer meet
Shefali Jariwala: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन ने परिवार से लेकर फैंस तक को सदमें में डाल दिया. उनकी मौत के सिलसिले में पुलिस की एक नई रिपोर्ट सामने आई है. जिसमें बताया जा रहा है कि उनका बीपी ड्रॉप हुआ था. जिसकी वजह से मौत हुई है. हालांकि अब पराग त्यागी का पहला बयान भी सामने आ चुका है.
Shefali Jariwala: बिग बॉस 13 फेम और कांटा लगा एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 27 जून को 42 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके असामयिक मौत ने सभी को सदमे और दुख में डाल दिया. एक्ट्रेस के अचानक चले जाने से कई सवाल उठे, जिसमें बड़ा यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उनकी जान इतनी जल्दी चली गई? अंबोली पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, ”डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि मौत का कारण उनके बीपी में गिरावट है.”
पराग त्यागी ने बताया आखिर क्या हुआ उस रात को
पुलिस ने बताया, ”शेफाली जरीवाला ने 27 जून को अपने घर पर सत्यनारायण की पूजा रखी थी. इसके लिए उन्होंने व्रत भी रखा. उनके पति पराग त्यानी ने बताया कि सब कुछ होने के बाद एक्ट्रेस ने एक दिन पहले बने खाने को फ्रिज से निकाला और खाना लगी. जिसके बाद वह अचानक बेहोश हो गई. उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.”
शेफाली के घर से मिली ये दवाईयां
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जांच के दौरान पुलिस को उनके घर से गोलियों के दो डिब्बे मिले. इनमें एंटी-एजिंग या स्किन ग्लो सप्लीमेंट शामिल थे, जिनमें ग्लूटाथियोन और विटामिन की गोलियां थीं. पुलिस ने उनके परिवार के सभी सदस्यों और उसके पति, अभिनेता पराग त्यागी से बात की. अधिकारी ने कहा, “परिवार के सभी सदस्यों और पराग त्यागी के बयान दर्ज किए गए हैं और उन्हें कोई शिकायत नहीं है. कोई गड़बड़ी नहीं देखी गई है.”
शेफाली के अंतिम संस्कार के बाद मीडिया से पराग ने की थी बातचीत
शेफाली जेरीवाला के पति पराग त्यागी अंतिम संस्कार के दौरान टूट गए थे. वह फूट फूटकर रोते हुए दिखाई दिए. उन्होंने इसके बाद मीडिया से भी बातचीत की और सभी से प्राइवेसी की मांग की. उन्होंने कहा कि वे कोई ड्रामा न करें या उनकी पत्नी के निधन का मजाक न उड़ाएं. इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में पराग हाथ जोड़कर पैप से शेफाली जरीवाला के लिए प्रार्थना करने के लिए कह रहे हैं. उन्होंने कहा, “मेरी परी के लिए प्रार्थना कीजिएगा, वो जहां भी रहे, खुश रहे, शांति से रहे. प्लीज कैमरे बंद कर दीजिए.”
यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan ने ऐश्वर्या राय से अलग होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कुछ बोलूंगा तो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










