ePaper

Shefali Jariwala Death: पराग त्यागी ने पत्नी शेफाली की मौत पर दिया पहला रिएक्शन, बोले- अभी बस…

Updated at : 30 Jun 2025 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
Parag Tyagi and Shefali Jariwala

Parag Tyagi and Shefali Jariwala

Shefali Jariwala Death: बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गया. उनका नाम हर किसी के लिए शॉकिंग था. फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी बीच पराग त्यागी को कूपर अस्पताल के बाहर देखा गया. जहां पैपराजी उनसे सवाल करने लगे.

विज्ञापन

Shefali Jariwala Death: टीवी अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का शुक्रवार रात 42 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाया गया. जहां उनके पति पराग त्यागी भी पहुंचे. वह काफी उदास दिख रहे थे. हालांकि जैसे ही वह गेट पर पहुंचे, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उनसे सवाल करने लगे. जिसके बाद एक्टर ने रिएक्ट किया.

पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला से जुड़े सवाल का क्या दिया जवाब

पराग त्यागी को कूपर अस्पताल पहुंचते देखा गया. जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकले, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और वीडियो और तस्वीरें लेने लगे. वह उनसे शेफाली की मौत के बारे में भी पूछने लगे. अभिनेता को हाथ जोड़कर रिकॉर्डिंग बंद करने का अनुरोध करते हुए देखा गया और कहा, “कृपया, मत करो… अभी बस करो.” यह बोलकर वह हॉस्पिटल के अंदर चले गए.

पराग के कई वीडियो हुए थे वायरल

इसी बीच पराग का एक और वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह अपनी बिल्डिंग के नीचे स्पॉट किए गए. वह अपने पालतू कुत्ते सिम्बा को टहलाने के लिए बाहर निकले थे. उनके हाथ में शेफाली की एक तसवीर भी थी. इसके अलावा बीते रात जब वह अस्पताल से निकले, तो उनका उदास चेहरा भी स्पॉट किया गया था.

पराग और शेफाली की मुलाकात कैसे हुई

पराग और शेफाली की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. पराग को पहली नजर में ही प्यार हो गया था, लेकिन शेफाली को उनके लिए अपनी फीलिंग्स को समझने में थोड़ा समय लगा. संगीतकार हरमीत सिंह से 2009 में तलाक के बाद, दोनों ने 2014 में शादी करने से पहले चार साल तक डेट किया. डांस रियलिटी शो नच बलिए सीजन 5 में भाग लेने पर उनकी केमिस्ट्री साफ दिखाई दी.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Husband Video: शेफाली की मौत के बाद पति पराग का पहला वीडियो आया सामने, फूट-फूटकर रोते दिखे

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola