शीजान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया 'प्यार' को लेकर इमोशनल पोस्ट, लिखा- इश्क में मरना अच्छा नहीं...

Updated at : 12 Apr 2023 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
शीजान खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया 'प्यार' को लेकर इमोशनल पोस्ट, लिखा- इश्क में मरना अच्छा नहीं...

शीजान खान ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इश्क में मरना अच्छा नहीं लगता... इश्क में जीना है तो बात करो..जमाने से डरना, दूर जाना, टूट जाना इश्क में...हिम्मत मारना अच्छा नहीं लगता.. हिम्मत बनना है तो बात करो..

विज्ञापन

Sheezan Khan emotional poem: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की आत्महत्या मामले में सलाखों के पीछे 10 सप्ताह के बाद पिछले महीने जमानत पर रिहा शीजान खान ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. दोनों ने कुछ समय तक एकदूसरे को डेट किया था और फिर एक्ट्रेस की मौत से कुछ पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था. अभिनेता ने खुलासा किया कि किस तरह प्यार में मजबूत होना चाहिए और जीवन से हार नहीं माननी चाहिए. उनके इस पोस्ट को फैंस तुनिशा शर्मा से जोड़कर देख रहे हैं.

इश्क में मरना अच्छा नहीं लगता…

शीजान खान ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इश्क में मरना अच्छा नहीं लगता… इश्क में जीना है तो बात करो..जमाने से डरना, दूर जाना, टूट जाना इश्क में…हिम्मत मारना अच्छा नहीं लगता.. हिम्मत बनना है तो बात करो..हाथ थामो एक बार…नजर मिलाओ तो हमसे…यूं रुख फेर लेना अच्छा नहीं लगता.. नाराजगी मिटानी है तो बात करो- शीजान खान.

https://www.instagram.com/p/Cq5SrkEMUvl/
ये भी तुनिशा के लिए अप्रत्‍यक्ष रूप से…

उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये भी तुनिशा के लिए अप्रत्‍यक्ष रूप से… क्योंकि वो आपसे प्यार करती थी पर हिम्मत हार के दूर चली गई… प्यार में मरना आसान है… जिससे प्यार करते हैं उसे खुश देख के खुश करना चाहिए… जरूरी नहीं कि इश्क मिले ही मिले…’ एक और यूजर ने लिखा, नाराजगी मिटानी है तो बात करो. बहुत खूब भाई. एक और यूजर ने लिखा, प्लीज अली बाबा शो में वापस आ जाइए.

Also Read: Bholaa में दीपक डोबरियाल को कास्ट करने के लिए लड़ पड़े थे अजय देवगन, एक्टर ने कहा- इतना भरोसा है तो फिर…
4 मार्च को शीजान खान को मिली थी जमानत

बता दें कि इससे पहले भी शीजान खान ने तुनिशा के लिए इमोशनल पोस्ट साझा किया है. दरअसल तुनिशा शर्मा ने अली बाबा शो के सेट पर ही आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद एक्ट्रेस की मां वनिता शर्मा ने शीजान पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी. दो महीने से अधिक समय सलाखों के पीछे बिताने के बाद 4 मार्च को महाराष्ट्र की एक स्थानीय अदालत ने शीजान को जमानत दे दी गई थी.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola