सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में शामिल होने पर पिता शत्रुघ्न ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इससे तुम्हारा कोई…

Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Jun 2024 7:33 AM

विज्ञापन

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचा रही हैं. हालांकि खबरें आ रही है कि उनका परिवार इस वेडिंग से खुश नहीं है. अब शत्रुघ्न ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है. उन्होंने ये भी बताया कि क्या वह अपनी बेटी की शादी में शामिल होंगे या नहीं.

विज्ञापन

Sonakshi Sinha Wedding: शत्रुघ्न सिन्हा ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि वह अपनी बेटी और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शादी से खुश नहीं है और नाराज चल रहे हैं. दरअसल एक्ट्रेस सात साल की डेटिंग के बाद 23 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. हालांकि, ऐसी अफवाहें चल रही थीं कि उनका परिवार अभिनेत्री की शादी से बहुत खुश नहीं था.

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी पर किया रिएक्ट

अब, शत्रुघ्न ने आखिरकार रूमर्स पर फिर से बात की. उन्होंने उन लोगों को कॉलआउट किया, जो उनकी बेटी की शादी के खिलाफ “फर्जी खबर” फैला रहे हैं. दिग्गज एक्टर ने कहा, “मुझे बताओ, आखिर यह किसकी जिंदगी है? यह मेरी इकलौती बेटी सोनाक्षी की जिंदगी है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है और मैं उससे बेहद प्यार करता हूं. वह मुझे अपनी ताकत का स्तंभ कहती है. मैं निश्चित रूप से शादी में मौजूद रहूंगा. मुझे क्यों नहीं करना चाहिए?”

Also Read- कौन है सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal, सलमान खान से है करीबी रिश्ता

Also Read-जूनियर शॉटगन हैं सोनाक्षी सिन्हा, कभी वजन के लिए हुई ट्रॉल, आज करती है दमदार रोल

Also Read-सोनाक्षी सिन्हा-मनीषा कोइराला नहीं बल्कि ये स्टार्स थे हीरामंडी के लिए पहली पसंद, सालों बाद संजय लीला भंसाली ने किया खुलासा

होने वाले दामाद जहीर को लेकर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने स्पष्ट किया कि सोनाक्षी को “अपना साथी चुनने का पूरा अधिकार है” और वह उनके फैसले का सपोर्ट करते हैं. शत्रुघ्न ने अपनी बेटी के होने वाले पति पर कमेंट करते हुए कहा, ”सोनाक्षी और जहीर को एक साथ अपना जीवन जीना होगा… वे एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “जो लोग फर्जी खबरें लेकर आ रहे हैं, वे इस खुशी के मौके पर बहुत निराश लग रहे हैं, क्योंकि वे झूठ के अलावा और कुछ नहीं फैला रहे हैं. मैं उन्हें अपने सिग्नेचर डायलॉग से सावधान करना चाहता हूं, खामोश, इससे तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं है.”

इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कही थी ये बात

इससे पहले लव सिन्हा ने ईटाइम्स से बातचीत में जहीर इकबाल से अपनी बहन की शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी थी. लव ने इस मामले पर चुप रहना ही बेहतर समझा. उन्होंने कहा, ”मैं इस समय मुंबई से बाहर हूं और अगर यह प्रकाशित खबर के संबंध में है, तो इस मामले में मेरी कोई टिप्पणी नहीं है.” इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने पहले टाइम्स नाउ को बताया था कि उन्हें अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने कहा, “मुझसे मेरे करीबी लोग पूछ रहे हैं कि मुझे इस (कथित शादी) के बारे में जानकारी क्यों नहीं है और मीडिया को इसकी जानकारी है. मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि आज कल बच्चों की सहमति नहीं लेते मां-बाप के, सिर्फ सूचित करते हैं. हम सूचना मिलने का इंतजार कर रहे हैं.”

Also Read- क्या सच में जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा कर रही शादी, शत्रुघ्न सिन्हा बोले- आज कल के बच्चे मां-बाप से पूछते नहीं…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola