ePaper

बिकिनी के बाद सारा अली खान आईं स्टाइलिश हूडी में नजर, बोल्ड अंदाज देख फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

Updated at : 30 Jan 2021 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
बिकिनी के बाद सारा अली खान आईं स्टाइलिश हूडी में नजर, बोल्ड अंदाज देख फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

Sara Ali Khan bold Photo : बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी आनी वाली फिल्म अतरंगी रे को लेकर बिजी चल रही हैं. इस बीच सारा अपनी तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने बिकिनी फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर आग लगा दिया था. अब एक बार फिर से सारा ने हॉट अंदाज में अपनी कुछ तसवीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अब उन्होंने व्हाइट हूडी में अपनी फोटोज पोस्ट की है. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘स्वेटर डेज और विंटर हेज. सरसों का साग और गोल्डन रेज.’ सिर्फ 2 घंटे पहले शेयर की गई इस तसवीर पर अबतक 503,326 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/CKnnZy0pkdg/

इस तसवीर में सारा ने हूडी के साथ ब्लैक कलर की थाई हाई स्टॉकिन्स पहनी हुई हैं. ओपन हेयर में वो काफी हसीन लग रही है और कैमरे को देखकर अलग-अलग पोज दे रही हैं. इस तसवीर पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत सुन्दर लग रही है.’ एक ने लिखा, ‘उफ क्वीन.’ एक ने लिखा, ‘एक दम मासूम.’ वहीं कई यूजर्स सारा की आउटफिट की भी तारीफ कर रहे है.

Also Read: हिना खान का येलो ड्रेस में कातिल अंदाज, Kundali Bhagya की प्रीता ने बिकिनी फोटो से इंटरनेट पर मचाया तहलका

इससे पहले सारा ने मल्‍टीकलर बिकनी में अपनी तसवीर पोस्ट की थी. एक तसवीर में वो रेत में लेटी नजर आ रही हैं. वहीं कुछ तसवीरों में स्‍नैक्‍स इंज्‍वॉय करती दिख रही हैं. इन तसवीरों में सारा अली खान बेहद हॉट नजर आ रही हैं. सारा की अदाएं वाकई देखने लायक है.

https://www.instagram.com/p/CKbU2knpJJu/
https://www.instagram.com/p/CKYxnukJFnz/

गौरतलब है कि सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे. फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसन्द किया गया था. वहीं, फिल्मों की बात करें तो सारा उनकी पिछली फिल्‍म कुली नंबर 1 थी जिसमें सारा अभिनेता वरुण धवन संग दिखी थी. फिल्‍म के गाने खूब फेमस हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola