पति वीर के नाम का टैटू हटवाना चाहती हैं Sapna Choudhary, शादी पर बोली- प्यार एक अलग चीज है

Updated:
विज्ञापन
Sapna Choudhary

सपना चौधरी फोटो- ट्विटर

Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपने पति वीर साहू के नाम का टैटू पूरी तरह से हटाना चाहती है. हालांकि इसका कारण उनकी पर्सनल लाइफ में चल रही कोई परेशानी नहीं है.

विज्ञापन

Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. एक्ट्रेस ने साल 2020 में वीर साहू संग शादी रचाई थी. कपल के दो बच्चे भी हैं. अब एक इंटरव्यू में सपना ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे. उन्होंने कहा कि वह अपने पति के नाम का टैटू हटाना चाहती है. दरअसल एक्ट्रेस ने हाथ पर उनके पति के नाम का गोदना है.

पति के नाम का टैटू हटाना चाहती है सपना चौधरी

कर्ली टेल्स से बात करते हुए सपना ने कहा कि शूटिंग से पहले टैटू छुपाना समय लेने वाला हो सकता है. वह और फिल्में और गाने करना चाहती हैं, इसलिए टैटू हटवाना एक आसान ऑप्सन होगा. सपना ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके फैंस कोई रूमर्स पर ध्यान न दें.

वीर संग अपनी शादी पर क्या बोली सपना चौधरी

सपना ने आगे वीर के साथ अपनी शादी के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ”वीर संग अच्छे से रिश्ता निभा रही हूं, लेकिन आप मुझसे पूछोगे कि प्यार का एहसास हुआ तो मैं कहूंगी नहीं, प्यार एक बहुत अलग चीज है, ये एक ऐसा है, जो आत्मा को छू जाएं.” सपना ने आगे कहा कि सिर्फ उनकी मां ही उन्हें बिना शर्त प्यार करती है और कोई भी उसकी बराबरी नहीं कर सकता. उसका यह बयान वायरल हो गया है. हालांकि, वीर ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

वीर साहू कौन हैं?

वीर हरियाणा के एक पॉपुलर हरियाणवी सिंगर, गीतकार, संगीतकार और अभिनेता हैं. उन्होंने अपने पहले गीत ‘थड्डी बड्डी’ से पॉपुलैरिटी हासिल की थी. ​​वे ‘शिबा की रानी’, ‘रसूख आला जाट’, ‘खलनायक’ और ‘लैंडलॉर्ड’ जैसे गीतों के लिए भी जाने जाते हैं. म्यूजिक के अलावा, वीर ने क्षेत्रीय फिल्मों में भी एक्टिंग की है, जिनमें पंजाबी फिल्म ‘गांधी फेर आ गया’ भी शामिल है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola