ePaper

दुल्हन बन सपना चौधरी अपने डांस से उड़ा रहीं लोगों का चैन, अब तक करोड़ों बार देखा गया VIDEO

Updated at : 02 Jun 2020 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
दुल्हन बन सपना चौधरी अपने डांस से उड़ा रहीं लोगों का चैन, अब तक करोड़ों बार देखा गया VIDEO

Sapna Choudhary dance video- हरियाणा की जानी- मानी सिंगर, डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर आग लगा देते हैं. सपना जब डांस करती है तो लोग उन्हें देख खुद झूमने लगते है. इन दिनों सपना के पुराने वीडियोज खूब देखे जा रहे है. इसके साथ ही फैंस इन वीडियोज को जमकर लाइक एंड शेयर भी कर रहे है. वायरल वीडियो में सपना ‘रोटियां के टोटे’ (Rotiya ke Tote) पर शानदार डांस मूव्स करती हुई दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन

Sapna Choudhary dance video: हरियाणा की जानी- मानी सिंगर, डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर आग लगा देते हैं. सपना जब डांस करती है तो लोग उन्हें देख खुद झूमने लगते है. इन दिनों सपना के पुराने वीडियोज खूब देखे जा रहे है. इसके साथ ही फैंस इन वीडियोज को जमकर लाइक एंड शेयर भी कर रहे है. वायरल वीडियो में सपना ‘रोटियां के टोटे’ (Rotiya ke Tote) पर शानदार डांस मूव्स करती हुई दिखाई दे रही हैं.

Also Read: सपना चौधरी ने ‘चटक मटक’ गाने पर किया ऐसा डांस, फैंस के साथ पुलिसवाले भी बनाने लगे वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सपना चौधरी ‘रोटियां के टोटे’ गाने पर कमाल का डांस कर रही हैं. इस म्यूजिक वीडियो में सपना दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं. लेकिन उनके ऑनस्क्रीन पति सपना के काले रंग की वजह से उन्हें पसंद नहीं करते. जिसके बाद से सपना नाराज होने की बजाय एक धमकी भरे अंदाज में उनके लिए ये गाना गाती हैं.

इस गाने को कविता सोभू ने गाया है और गाने के लिरिक्स नवीन औरंगाबादनगरिया ने लिखा है. इस वीडियो को यूट्यूब के सोनोटेक चैनल पर रिलीज किया गया है. इसे सपना चौधरी और हरियाणवी एक्टर मेहर रिस्की पर फिल्माया गया है. गाने को डायरेक्ट फरिश्ता ने किया है.

सपना चौधरी बिग बॉस 11 में इंट्री की और पूरे देश में फेमस हो गई. वे बिग बॉस में ज्‍यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्‍होंने एक ऊंचाई को छू लिया. इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई. सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्‍ग में काम किया है. सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं.

बीते दिनों सपना चौधरी अपनी शादी के खबरों को लेकर चर्चा में रही. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, सपना हरियाणा के ही रहने वाली वीर साहू के साथ शादी करने जा रही हैं. सपना ने उनसे गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. हालांकि, अभी तक सपना चौधरी की शादी को लेकर सपना या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक कमेंट नहीं आया है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola