सपना चौधरी ने 'चटक मटक' गाने पर किया ऐसा डांस, फैंस के साथ पुलिसवाले भी बनाने लगे वीडियो

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 May 2020 2:47 PM

विज्ञापन

Sapna Choudhary Dance Video- अपने ठुमको से लोगों को दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. इस लॉकडाउन में सपना के पुराने वीडियोज खूब देखे जा रहे है. अपने डांस से लोगों को दिल धड़काने वाली सपना का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो धांसू डांस कर रही है. इस गाने का नाम है चटक मटक’. सपना का यह वीडियो इंटरनेट पर ग़दर मचा रहा है.

विज्ञापन

Sapna Choudhary Dance Video– अपने ठुमको से लोगों को दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. इस लॉकडाउन में सपना के पुराने वीडियोज खूब देखे जा रहे है. अपने डांस से लोगों को दिल धड़काने वाली सपना का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो धांसू डांस कर रही है. इस गाने का नाम है चटक मटक’ (Chatak Matak). सपना का यह वीडियो इंटरनेट पर ग़दर मचा रहा है.

Also Read: ‘इंग्लिश मीडियम’ पर Sapna Chaudhary का कहर डांस Video, आप भी देखें

सपना चौधरी गाने ‘चटक मटक’ पर कमाल का डांस कर रही है. गाने में सपना ने काले और लाल कलर का सलवार सूट पहना हुआ है, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही है. उनका डांस देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ दिख रही है. जैसे ही वो स्टेज पर डांस करना शुरू करती है, कई लोग उनके डांस वीडियो को अपने फोन में कैद करने लगते है. इसके साथ ही वहां स्टेज पर उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसवालों ने भी अपने फोन में सपना का डांस वीडियो रिकॉर्ड करने लगे.

https://www.youtube.com/watch?v=iA1mWS2FRDc&feature=youtu.be

वहीं, सपना चौधरी का हरियाणवी सॉन्ग ‘लाड पिया के’ भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. इस गाने को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल मोर हरियाणवी पर रिलीज किया गया है. ये गाना 2016 में आया था. इस गाने में सपना देसी अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. ‘लाड पिया के’ सॉन्ग को राजू पंजाबी और सुशीला ठक्कर ने गाया है. जबकि इसके बोल बिंदर दानोदा ने लिखे हैं. इसका संगीत वीआर ब्रोज ने दिया है.

Also Read: Lockdown के बीच Sapna Choudhary का नया गाना रिलीज, देखें ‘गजबन छोरी’ का धमाकेदार VIDEO

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola