ePaper

Sapna Choudhary Video : 'तेरी लत लग जागी' गाने पर सपना चौधरी ने किया धांसू डांस, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Updated at : 02 Jul 2020 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
Sapna Choudhary Video : 'तेरी लत लग जागी' गाने पर सपना चौधरी ने किया धांसू डांस, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Sapna Choudhary Dance Video : हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जब डांस करती है तो लोग उनके ठुमकों के दीवाने हो जाते हैं. अपने डांस से सपना चौधरी हर किसी को दीवाना बना देती है. इन दिनों सपना का 'तेरी लत लग जागी (Teri Lat Lag Ja Gi ) पर डांस वीडियो ताबड़तोड़ चल रहा है. सपना का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Sapna Choudhary Dance Video : हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जब डांस करती है तो लोग उनके ठुमकों के दीवाने हो जाते हैं. अपने डांस से सपना चौधरी हर किसी को दीवाना बना देती है. इन दिनों सपना का ‘तेरी लत लग जागी (Teri Lat Lag Ja Gi ) पर डांस वीडियो ताबड़तोड़ चल रहा है. सपना का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

यूट्यूब पर सपना चौधरी का गाना ‘तेरी लत लग जागी पर डांस वीडियो खूब धमाल मचा रहा है. इसमें सपना ने ‘तेरी लत लग जागी (Teri Lat Lag Ja Gi )’ पर कमाल का डांस किया है. गाने में उन्होंने नीले कलर का सूट पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है. अब तक इस गाने को 143,215,690 व्यूज मिल चुका है.

सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को चंदा वीडियो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. उनका स्टेज परफॉर्मेंस देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है. इस गाने को रुचिका झांगीड़ और सोनू शर्मा ने गाया है. जबकि इसके लिरिक्स नंदू चोटी वाला ने लिखे हैं.

Also Read: सपना चौधरी ने ‘मत छेड़ बलम’ पर डांस कर मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सपना चौधरी बिग बॉस 11 में इंट्री की और पूरे देश में फेमस हो गई. वे बिग बॉस में ज्‍यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्‍होंने एक ऊंचाई को छू लिया. इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई. सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्‍ग में काम किया है. सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं.

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola