ePaper

सपना चौधरी ने 'मत छेड़ बलम' पर डांस कर मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Updated at : 07 Jun 2020 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
सपना चौधरी ने 'मत छेड़ बलम' पर डांस कर मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जब डांस करती है तो लोग उनके ठुमकों के दीवाने हो जाते हैं. उनके वीडियो लॉकडाउन में खूब देखे जा रहे हैं. हाल ही में सपना का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में सपना हरियाणवी गाना 'मत छेड़ बलम' पर कमाल का डांस कर रही है. वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच धूम मचाए हुए है.

विज्ञापन

Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जब डांस करती है तो लोग उनके ठुमकों के दीवाने हो जाते हैं. उनके वीडियो लॉकडाउन में खूब देखे जा रहे हैं. हाल ही में सपना का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में सपना हरियाणवी गाना ‘मत छेड़ बलम’ पर कमाल का डांस कर रही है. वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच धूम मचाए हुए है.

Also Read: इस गाने पर सपना चौधरी ने किया जानलेवा डांस, ठुमके देख लोग लगे झूमने

हरियाणवी गाना ‘मत छेड़ बलम’ पर सपना चौधरी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में सपना शानदार डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं. सपना ने पीच कलर का सलवार सूट पहना हुआ है, जिसमें वो काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं.

वीडियो में सपना अपने शानदार डांस से दर्शकों को दीवाना बना रही है. उनका डांस देखने के लिए स्टेज के आस-पास लोगों की भीड़ जमा है. लोग अपने- अपने फोन में उनका डांस कैद कर रहे है. खास बात ये है कि सपना इस गाने में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के साथ खूबसूरत एक्सप्रेशन दे रही हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=bl_4SSJKViE&feature=youtu.be

सपना चौधरी बिग बॉस 11 में इंट्री की और पूरे देश में फेमस हो गई. वे बिग बॉस में ज्‍यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्‍होंने एक ऊंचाई को छू लिया. इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई. सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्‍ग में काम किया है. सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं.

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola