ePaper

इस गाने पर सपना चौधरी ने किया जानलेवा डांस, ठुमके देख लोग लगे झूमने

Updated at : 05 Jun 2020 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
इस गाने पर सपना चौधरी ने किया जानलेवा डांस, ठुमके देख लोग लगे झूमने

Sapna Choudhary Dance Video: अपने जबरदस्त डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो लॉकडाउन में खूब देखे जा रहे हैं. इस दौरान सपना का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में सपना ठाडा भतार गाने पर कमाल का डांस कर रही है. इस गाने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आग लगा रखी है.

विज्ञापन

Sapna Choudhary Dance Video: अपने जबरदस्त डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो लॉकडाउन में खूब देखे जा रहे हैं. इस दौरान सपना का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में सपना ठाडा भतार गाने पर कमाल का डांस कर रही है. इस गाने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आग लगा रखी है.

Also Read: सपना चौधरी ने ‘मरोड़’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, एक्सप्रेशन देख फैंस हुए फिदा

अपने डांस और अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वाली सपना चौधरी स्टेज शो में खूब धमाल मचाती हैं. इस वीडियो में भी सपना हरियाणवी गाना ‘ठाडा भतार’ पर जमकर डांस कर रही है. इस गाने को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी और सुशीला ताखर ने गाया है. जबकि कुल्दीप जांगड़ा ने इसके लिरिक्स लिखे हैं.

इस वीडियो में सपना ने काले रंग का सलवार सूट पहना है, जिसमें वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं. गाने को यू-ट्यूब पर अब तक 7,429,908 व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, सपना का डांस देखने के लिए स्टेज के आस-पास लोगों की भीड़ लगी हुई है. सपना का डांस देख लोग भी झूमते नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि सपना इस गाने में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के साथ खूबसूरत एक्सप्रेशन दे रही हैं.

सपना चौधरी बिग बॉस 11 में इंट्री की और पूरे देश में फेमस हो गई. वे बिग बॉस में ज्‍यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्‍होंने एक ऊंचाई को छू लिया. इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई. सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्‍ग में काम किया है. सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं.

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola