सपना चौधरी ने 'मरोड़' गाने पर किया जबरदस्त डांस, एक्सप्रेशन देख फैंस हुए फिदा

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Jun 2020 2:42 PM

विज्ञापन

Sapna Choudhary Dance Video: अपने डांस मूव्स से लोगों का दिल जीतने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो लॉकडाउन में खूब देखे जा रहे हैं. इस कड़ी में उनका एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में सपना हरियाणवी गाना 'मरोड़' पर जबरदस्त ठुमके लगा रहा है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

विज्ञापन

Sapna Choudhary Dance Video: अपने डांस मूव्स से लोगों का दिल जीतने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो लॉकडाउन में खूब देखे जा रहे हैं. इस कड़ी में उनका एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में सपना हरियाणवी गाना ‘मरोड़’ पर जबरदस्त ठुमके लगा रहा है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

Also Read: ‘इंग्लिश मीडियम’ पर Sapna Chaudhary का कहर डांस Video, आप भी देखें

हरियाणवी गाना ‘मरोड़’ पर सपना चौधरी का डांस वीडियो यूट्यूब पर इन दिनों गदर मचाए हुए है. वीडियो में सपना शानदार डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं. सपना ने बादामी रंग का सलवार सूट पहना हुआ है, जिसमें वो काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं.

वीडियो में सपना अपने शानदार डांस से दर्शकों को दीवाना बना रही है. उनका डांस देखने के लिए स्टेज के आस-पास लोगों की भीड़ जमा है. लोग अपने- अपने फोन में उनका डांस कैद कर रहे है. खास बात ये है कि सपना इस गाने में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के साथ खूबसूरत एक्सप्रेशन दे रही हैं.

सपना चौधरी बिग बॉस 11 में इंट्री की और पूरे देश में फेमस हो गई. वे बिग बॉस में ज्‍यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्‍होंने एक ऊंचाई को छू लिया. इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई. सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्‍ग में काम किया है. सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं.

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola