Salman Khan: भांजी के साथ सलमान खान ने उतारी गणपति बप्पा की आरती, फैंस बोले- असली बजरंगी भाईजान

Salman Khan
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सलमान खान, गणपति बप्पा की आरती करते दिखे. इस दौरान वो भक्ति में डूबे नजर आए. उनका एक वीडियो सामने आया है.
Ganesh Chaturthi 2024: सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में भाईजान अपनी बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की बेटी आयत के साथ दिख रहे हैं. गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर एक्टर आयत के साथ गणपति बप्पा की आरती करते दिख रहे हैं. सलमान, भूरे कलर की शर्ट और पैंट में काफी अच्छे लग रहे थे. वीडियो में पूरा परिवार अर्पिता के घर पर गणेश चतुर्थी मनाते दिखा. इस वीडियो को सेलिब्रेटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, गणपती बाप्पा मोरया मंगलमूर्ती मोरया. एक यूजर ने लिखा, इसी वजह से ये व्यक्ति राजा है. एक यूजर ने लिखा, असली बजरंगी भाई जान. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में है. इसकी शूटिंग शुरू हो गई है. टीम 45 दिनों के शूटिंग शेड्यूल में बिजी है. वहीं, एक्टर ने डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘एंग्री यंग मेन’ के निर्माता बन गए है, जिसमें सलीम खान और जावेद अख्तर के करियर पर बेस्ड है. सलमान खान आखिरी बार ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे.
Also Read- Bigg Boss 18: सलमान खान ही होस्ट करेंगे बिग बॉस 18, स्वैग देख फैंस बोले- भाई का कोई मुकाबला नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










