Anupama: अनुपमा को अलविदा नहीं कह रही रूपाली गांगुली, पांच साल बाद अमेरिका में ऐसे मिलेगी अपने अनुज से

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प रहा. अनुपमा अमेरिका में शेफ के रूप में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही है. वो शाह और कपाड़िया परिवार से दूर है. लेकिन शाह हाउस में काव्या उसे बहुत याद करती है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा में दर्शकों को खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है. अनुपमा अब अमेरिका में है और अपनी नयी जिंदगी शुरू कर चुकी है. दूसरी तरफ अनुज की जिंदगी अब आध्या के आस-पास घूम रही है. उसकी लाइफ में श्रुति आ गई है, जिससे वो शादी करने वाला है. आध्या उसे काफी मानती है और अनुज के साथ देखना चाहती है. अनुज और अनुपमा दोनों अमेरिका में है और फैंस उन्हें फार से साथ देखना चाहते है. इस बीच सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि अनुपमा शो छोड़ रही है, लेकिन ऐसा नहीं है.

अनुपमा को अलविदा नहीं कह रही रूपाली गांगुली 

सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प रहा. अनुपमा अमेरिका में शेफ के रूप में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही है. वो शाह और कपाड़िया परिवार से दूर है. लेकिन शाह हाउस में काव्या उसे बहुत याद करती है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि काव्या, वनराज के बर्ताव को देखकर उससे कहती है कि उसे सबकी लाइफ कंट्रोल नहीं करनी चाहिए. उस सबको अपनी जिंदगी जीने देना चाहिए. काव्या आगे कहती है कि अगर समर की जगह डिम्पी मर जाती तो वह अपने बेटे की शादी करा देता. तो वह डिंपी को टीटू से शादी क्यों नहीं करने दे सकता?

अनुज के घर जाएगी अनुपमा

वनराज, डिंपी से पूछता है कि क्या उसे शाह हाउस में घुटन हो रही है. वो इससे इनकार कर देती है. काव्या काफी रोने लगती है और उसे समझ नहीं आता कि क्या करें. काव्या इस सब से निराश हो जाती है और अनुपमा को याद करती है. वह चिल्लाती है कि वह चाहती है कि अनुपमा वापस आ जाए. काव्या कहती है कि वो ही शाह हाउस को संभाल सकती है और उसके होने से घर-घर लगता था. वहीं, आने वाले एपिसोड में अनुज और अनुपमा का आमना-सामना होगा. अनुपमा को श्रुति आध्या की पार्टी में भारतीय खाना बनाने के लिए अपने घर बुलाती है.

अनुपमा और अनुज पांच साल बाद होंगे आमने-सामने

अनुपमा उसके घर जाती है और श्रुति उसका स्वागत करती है. अनुपमा को घर में अनुज और छोटी अनु की मौजूदगी का एहसास होता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या अपनी मां को घर पर देखकर काफी परेशान हो जाती है. आध्या, अनुज को उसकी पार्टी में शामिल न होने के लिए लगातार फोन करती है. कहा जा रहा है कि अनुज और अनुपमा 5 सालों के लंबे समय के बाद एक-दूसरे को देखते हैं. हालांकि अनुज उसे पहचानने से इनकार कर देता है. वहीं, रूपाली गांगुली के अनुपमा नहीं छोड़ रही है क्योंकि जैसे-जैसे ट्रैक चल रहा है, उसमें रूपाली है.

Also Read: Anupama छोड़ने पर सागर पारेख ने तोड़ी चुप्पी! इस नये शो में आएंगे नजर, कहा- यह मजेदार होगा

रूपाली गांगुली ने की पीएम मोदी की तारीफ

साल 2020 में रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा शुरू हुआ था. हाल ही में अपने सोशल मीडिया पेज पर रूपाली की विशेषता वाला ‘वोकल फॉर लोकल’ विज्ञापन पीएम मोदी ने शेयर किया था. अब इंडिया टुडे से बातचीत में रूपाली ने इसपर बात की. रूपाली गांगुली ने विज्ञापन अभियान को साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और अपना आभार व्यक्त किया. अब एक्ट्रेस ने कहा, “जब मुझे ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का हिस्सा बनने का मौका मिला, तो मैं रोमांचित हो गई. पीएम मोदी ने पेज पर जब वीडियो साझा किया तो इसपर एक्ट्रेस ने कहा, उस दिन उन्हें ऐसा लगा जैसे जान ही निकल गई हो. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे गर्व है कि मैं मोदी जी के देश से हूं और वह मेरे हीरो हैं.’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola