ePaper

Anupama छोड़ने पर सागर पारेख ने तोड़ी चुप्पी! इस नये शो में आएंगे नजर, कहा- यह मजेदार होगा

Updated at : 06 Jan 2024 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama छोड़ने पर सागर पारेख ने तोड़ी चुप्पी! इस नये शो में आएंगे नजर, कहा- यह मजेदार होगा

झलक दिखला जा 11 एक पॉपुलर डांस रियलिटी शो है, जिसमें इस सीजन मलाइका अरोड़ा, करण जौहर और फराह खान बतौर जज की भूमिका में दिख रहे हैं. इस सीजन केई नामी चेहरे डांस का जलवा दिखा रहे हैं. अब इसमें सागर पारेख नजर आएंगे.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा इन दिनों खबरों में बना हुआ है. शो पांच साल का लीप ले चुका है और अब इसमें कई नये किरदारों की एंट्री हुई है. सीरियल की टीआरपी समर के मौत के बाद काफी कम हो गई थी. जिसके बाद मेकर्स इसमें कई नये ट्विस्ट लेकर आए. अब शो में समर का किरदार निभाने वाले सागर पारेख नजर नहीं आते. हालांकि बीच में खबर आई थी कि सागर शो में दोबारा नजर आएंगे. कहा जा रहा था कि वो अमेरिका में अनुपमा से मिलेंगे. हालांकि मेकर्स ने इसपर अभी तक कुछ नहीं कहा है. अब सागर नये शो में नजर आ रहे हैं. वो रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में वाइल्डकार्ड दावेदार के रूप में प्रवेश करेंगे.

झलक दिखला जा 11 में नजर आएंगे सागर पारेख

झलक दिखला जा 11 एक पॉपुलर डांस रियलिटी शो है, जिसमें इस सीजन मलाइका अरोड़ा, करण जौहर और फराह खान बतौर जज की भूमिका में दिख रहे हैं. इस सीजन केई नामी चेहरे डांस का जलवा दिखा रहे हैं. अब इसमें सागर पारेख नजर आएंगे. इसमें भाग लेने पर सागर ने इंडिया फोरम से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि झलक करने का एकमात्र कारण यह है कि यह मुझे मेरे कंफर्ट जोन से बाहर धकेल देगा, जहां मैं अपनी सीमाएं बढ़ाऊंगा. मुझे लगता है कि यह मजेदार होगा.

सागर पारेख ने कही ये बात

सागर पारेख ने आगे कहा, मैं इसका अनुभव करना चाहता हूं, और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं इसे एक चुनौती के रूप में ले रहा हूं. यह पहली बार है कि मैं पेशेवर रूप से नृत्य कर रहा हूं और मैंने कभी नृत्य में एक भी कक्षा नहीं ली है. तो यह चल रहा है मेरे लिए उन वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों से मुकाबला करना सही में कठिन और चुनौतीपूर्ण है जो नर्तक के रूप में पेशेवर हैं. वहीं, सागर ने डांस की तकनीक के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे डांस करने का कोई अनुभव नहीं है. मैंने जो कुछ भी किया है वह सोशल मीडिया पर रील के लिए दस सेकंड के नृत्य की तरह है. मेरे पास लय है, लेकिन डांस रियल में क्या है इसके बारे में मुझे कोई अनुभव नहीं है, और अब जब मैं इसके संपर्क में आ गया हूं, तो मुझे पता है कि यह निश्चित रूप से आसान काम नहीं है.”

Also Read: Anupama में अनुज की मंगेतर बनने पर सुकीर्ति कांडपाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लंबे समय तक चलने वाले शो में…

समर की अनुपमा में होगी वापसी!

वहीं, सीरियल गॉसिप की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने समर के किरदार को आरक्षित कर लिया है और संभावना है कि वह शो में दोबारा एंट्री करेगा. हालांकि वो अपनी मां से अमेरिका में मिलेगा या भारत में, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. इस ट्विस्ट पर अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा होता है, अनुपमा में बहुत बड़ा ट्विस्ट आएगा. समर की पत्नी डिंपी है और उन दोनों का एक बच्चा अंश है. हालांकि सागर ने अनुपमा में वापसी और इसे छोड़ने पर अभी तक कुछ नहीं कहा है. ऐसा लगता है कि अब वो शो में नजर नहीं आएंगे.

अनुपमा को अलविदा कहेंगी रुपाली!

रूपाली गांगुली टेलीविजन पर एक सुपरस्टार हैं और इन दिनों वह अनुपमा में जबरदस्त एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. रूपाली की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. बीते दिनों अभिनेत्री ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था. जिसे देखकर ऐसा लगा कि वह किसी को टार्गेट कर रही हैं और कुछ बताना चाहती है. इस पोस्ट ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए. रूपाली ने लिखा, ”मैं इतनी विनम्र हूं कि मुझे पता है कि मुझे रिप्लेस किया जा सकता है. यह जानने के लिए काफी समझदार हूं कि मेरे जैसा कोई और नहीं है.”

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola