सौतेली बेटी संग लड़ाई को लेकर रूपाली गांगुली का छलका दर्द, कहा- उनके सामने कुछ साबित…

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Rupali Ganguly

अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक अजीब पोस्ट शेयर किया है. उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. पोस्ट में क्या लिखा हुआ है, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ समय पहले ही रूपाली को लेकर उनकी बेटी ईशा वर्मा ने कई खुलासे किए थे. साथी ईशा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लेकर रूपाली को लेकर कई तरह की बातें लिखी थी. ईशा ने दावा किया था कि एक्ट्रेस की वजह से उनका परिवार टूट गया. इसके बाद रूपाली ने ईशा को 50 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा था. अब इन सबके बीच एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.

रूपाली गांगुली का क्रिप्टिक पोस्ट

रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट को री-शेयर किया है. इस पोस्ट में लिखा हुआ है, “उन लोगों के साथ ओके रहना सीखें, जो आपकी साइड की स्टोरी नहीं जानते. आपको उनके सामने कुछ प्रूफ करने की जरूरत नहीं है.” पोस्ट के एक लड़की की तसवीर बनी हुई है जो बीन बैग पर आराम से बैठी हुई है और उसके हाथ में ड्रिंक है. साथ ही इसके साथ एक्ट्रेस ने ब्लैकपिंक की लिसा का मनी सॉन्ग एड किया है. हालांकि एक्ट्रेस के इस पोस्ट को यूजर्स ईशा वर्मा से जोड़ रहे हैं.

अनुपमा में क्या दिखाया जा रहा

सीरियल अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो शो में दिखाया जा रहा है कि प्रेम को उदास देखकर माही उससे बात करने जाती है. वह उससे पूछती है कि क्या वह राही की वजह से परेशान है. माही, राही के बारे में बुरा बोलने लगती है. प्रेम, माही को राही के बारे में बुरा बोलने से रोकता है और कहता है राही पर गुस्सा करने की वजह से उसे खुद पर गुस्सा आ रहा है. प्रेम वहां से चला जाता है और माही अपसेट हो जाती है. दूसरी तरफ राही अपने पुराने दोस्त सतू से मिलती है. सतू बताता है कि वह एक वेडिंग प्लानर बिजनेस चला रहा है और उसे खाना बनाने वाला अच्छा केटरर नहीं मिल रहा. राही कहती है वह केटरिंग संभाल सकती है.

Also Read- Anupama के सेट पर मौत की खबर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- मैंने इस बारे में कुछ…

Also Read- Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत, दुख में डूबे कलाकार

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola