Rise And Fall First Elimination: पवन सिंह से अर्जुन बिजलानी ने छीनी बड़ी पॉवर, तो शो से एक साथ कटा दो दावेदारों का पत्ता
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Sep 2025 12:50 PM
राइज एंड फॉल का पहला एविक्शन. फोटो- इंस्टाग्राम
Rise And Fall First Elimination: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में पहला एविक्शन हो चुका है. पवन सिंह से पॉवर छिनी गई, नौरीन को एलिमिनेट किया गया और संगीता हेल्थ इमरजेंसी के चलते शो से बाहर हुईं. जानें पूरी डिटेल.
Rise And Fall First Elimination: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में पहला एविक्शन हो चुका है और शो में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. एक तरफ होस्ट अर्जुन बिजलानी ने पवन सिंह से उनकी खास पावर छीन ली, तो वहीं दूसरी तरफ एक ही दिन में दो कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो गए. आइए आपको शो की अबतक की पूरी अपडेट देते हैं.
किसका हुआ शो से पहला एलिमिनेशन?
इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में नौरीन, आरूष, अनाया और आकृति थे. दर्शकों के वोट से सबसे पहले आरूष भोला को सेव किया गया. इसके बाद बची हुई तीन कंटेस्टेंट्स पर फैसला करने की जिम्मेदारी पावर रूलर्स पर आई. रूलर्स ने आपसी सहमति से नौरीन को एविक्ट कर दिया. इस तरह वह शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं.
संगीता का इमरजेंसी एक्जिट
नौरीन के बाहर होने के कुछ देर बाद ही संगीता को भी शो छोड़ना पड़ा. असल वजह उनके ससुराल में आई हेल्थ इमरजेंसी थी. हालांकि, संगीता शो में दोबारा लौटेंगी या नहीं, यह आने वाला समय बताएगा.
शो में एंटरटेनमेंट और ट्विस्ट
एपिसोड में कीकू शारदा ने पवन सिंह की मजेदार मिमिक्री कर सबको खूब हंसाया. वहीं, पवन सिंह ने अपने लिखे गाने पर परफॉर्म किया और स्त्री 2 के गाने पर डांस भी किया. इसके अलावा पब्लिक रिएक्शन में आदित्य को आलसी, अहाना को दोगली और अरबाज को शातिर कंटेस्टेंट चुना गया.
आने वाला धमाका
अब शो के नए प्रोमो में दिखाया गया कि नयनदीप ने अर्जुन बिजलानी को पावर दी कि वे एक रूलर्स कंटेस्टेंट को अल्टीमेट रूलर्स की रेस से बाहर कर दें. सभी को लगा कि अर्जुन अरबाज, आदित्य या धनश्री का नाम लेंगे, लेकिन उन्होंने सभी को चौंकाते हुए पवन सिंह को टारगेट किया. इस फैसले से वर्कर्स भी अर्जुन के खिलाफ नजर आए.
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में पवन सिंह और अर्जुन बिजलानी के बीच यह पावर गेम किस मोड़ पर पहुंचता है.
यह भी पढ़े: Pawan Singh का पहली पत्नी को याद कर छलका दर्द, ‘राइज एंड फॉल’ शो में बोले- मैंने खो दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










