Pawan Singh का पहली पत्नी को याद कर छलका दर्द, 'राइज एंड फॉल' शो में बोले- मैंने खो दिया

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Sep 2025 4:19 PM

विज्ञापन

पवन सिंह. Photo- Instagram

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने 'राइज एंड फॉल' शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया. पहली पत्नी को याद कर हुए भावुक, दूसरी शादी और रिश्तों पर भी खोला राज. आइए बताते हैं सबकुछ.

विज्ञापन

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल में प्रतियोगी के तौर पर शामिल हैं. यह शो लगातार सुर्खियों में है और हाल ही में सामने आए प्रोमो ने दर्शकों का ध्यान और खींच लिया है. इस प्रोमो में पावर स्टार पवन सिंह अपनी दिवंगत पत्नी को याद करके भावुक हो जाते हैं. साथ ही काम के दौरान किसी से बढ़ी नजदीकियों पर भी बात करते हैं. आइए बताते हैं सबकुछ.

पहली पत्नी के लिए छलका दर्द

एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुए नए प्रोमो में पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भावुक होते दिखे. उन्होंने बताया कि साल 2014 में उनकी पहली शादी प्रिया कुमारी सिंह से हुई थी, लेकिन शादी के सिर्फ तीन महीने बाद ही पत्नी का निधन हो गया. इस घटना को याद करते हुए अभिनेता ने कहा, “मेरी शादी हुई थी एक लड़की से, उसने तीन महीने में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वो देवी थी, जिसको मैंने खो दिया.”

“मैं लव मैरिज नहीं कर सकता”

पवन सिंह ने आगे कहा कि काम के दौरान उनकी जिंदगी में कोई और आई थी, लेकिन परिवार की रजामंदी न होने के कारण रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हमेशा से परिवार की इच्छा का सम्मान करते आए हैं और कभी खुद से लव मैरिज नहीं कर सकते. वह बोले, ‘कुछ साल बाद जीवन में कुछ और लफड़ा हुआ. जीवन में लगातार काम करते हुए, किसी से नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे. फिर उन्होंने कहीं और बसाया, जब वो जिंदगी बसी, तो उसमें भी धक्क लग गया. वो मामला तलाक पर चल रहा है. ये फैसला मैंने बचपन से ही ठाना था कि जिंदगी वहीं बसेगी, जहां परिवार वाले चाहेंगे. इस चीज का फैसला मैं खुद नहीं कर सकता, मैं लव मैरिज नहीं कर सकता.’

बता दें कि साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की, हालांकि अब यह रिश्ता तलाक की प्रक्रिया में है. वहीं, अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ उनकी नजदीकियों की खबरें भी एक समय खूब चर्चा में रहीं.

यह भी पढ़े: Bhojpuri Film: अरविंद अकेला कल्लू की ‘मंगल राशि’ अब यूट्यूब पर, मांगलिक होने से शादी में आई अड़चन, जानें कहां देखें फिल्म

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola