प्रिंस चार्ल्स के 'नमस्ते' वाले वीडियो पर रवीना टंडन का रिएक्शन, अमेरिकी चैनल को दे दी ये सलाह

Raveena Tandon shares Prince Charles Video: अभिनेत्री रवीना टंडन ने प्रिंस चार्ल्स का एक वीडियो शेयर किया है. साथ ही अमेरिकी न्यूज चैनल को सलाह भी दी है.
भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों की संख्या 75 हो गई है. ऐसे में लोग अधिक सतर्क हो रहे हैं और स्वस्थ और सुरक्षित रहने के लिए उचित सावधानी बरत रहे हैं. इसे लेकर आम हो या खास हरकोई अपनी राय देता नजर आ रहा है. हाल ही में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक कविता के माध्यम से कोरोना वायरस को लेकर अपनी राय रखी. अब अभिनेत्री रवीना टंडन ने प्रिंस चार्ल्स का एक वीडियो शेयर किया है. साथ ही अमेरिकी न्यूज चैनल को सलाह भी दी है.
रवीना टंडन ने प्रिंस चार्ल्स का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,’ यह ‘नमस्ते’ है. कुछ होमवर्क कर लिया करो @ABC.’ दरअसल इस वीडियो को शेयर करते हुए अमेरिकी चैनल ने ‘नमस्ते’ को ‘prayer like gesture’ कहा था.
It’s a “Namaste”. Do some homework @ABC https://t.co/OUI9nTtDob
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) March 12, 2020
दरअसल प्रिंस चार्ल्स हाल ही में नमस्ते करते हुए नजर आये थे. इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगे थे. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले वह हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाते हैं और फिर अचानक से हाथ पीछे कर लेते हैं और हाथ जोड़ लेते हैं.
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना वायरस को लेकर एक कविता के माध्यम से अपनी राय रखी है. उन्होंने ट्वीट किया,’ बहुत इलाज बताते हैं जन-जनमानस सब. किसकी सुनें किसकी नहीं कौन बताए अब. कोई कहता है कलौंजी पीसो कोई कहता है आंवला रस. कोई कहता है घर में बैठो हिलो न टस से मस. ईर कहते हैं और बीर कहते हैं ऐसा कुछ भी करो न. बिना साबुन हाथ न धोएं और किसी को छुएं न. हमने कहा कि चलो हम ही कर देते हैं जैसा बोल रहे हैं सब. आने दो कोरोना-वोरोना ठेंगा दिखाओ तब.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




