Ranveer Allahbadia: यूट्यूब से हर महीने कितना कमाते हैं रणवीर अल्लाहबादिया? इस चैनल ने दिलाई पॉपुलैरिटी

Ranveer Allahbadia
Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया इन-दिनों विवादों में बुरी तरह फंस गए हैं. यूट्यूबर को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. आइये जानते हैं यूट्यूब से कितनी कमाई करते हैं वह.
Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया इस समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए कानूनी आरोपों का सामना कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने भी यूट्यूब सेलिब्रिटी की कड़ी आलोचना की और कहा कि इस तरह के व्यवहार की निंदा की जानी चाहिए. शीर्ष अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि पॉडकास्टर के दिमाग में कुछ “बहुत गंदा” था, जिसे उन्होंने शो में ‘उल्टी’ कर दिया.
यूट्यूब से हर महीने कितने कमाते हैं रणवीर अल्लाहबादिया
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि रणवीर अल्लाहबादिया भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूट्यूबर में से एक हैं. साल 2014 में उन्होंने अपना बीयरबाइसेप्स यूट्यूब चैनल शुरू किया था. जिसमें अभी 7 शोज चलते हैं. इससे वह महीने में 8-10 लाख कमाते हैं. उनकी टोटल नेटवर्थ 60 करोड़ रुपये के करीब है.
यूट्यूब के अलावा यहां से कमाई करते हैं अल्लाहबादिया
एक YouTuber होने के अलावा, अल्लाहबादिया ने मोनके एंटरटेनमेंट की सह-स्थापना की, जो एक कंटेंट मार्केटिंग और टैलेंट प्रबंधन फर्म है, जो ब्रांडों को प्रभावशाली लोगों से जोड़ती है. उन्होंने बीयरबाइसेप्स स्किलहाउस भी लॉन्च किया है. इतनी पॉपुलैरिटी के बाद भी एक्टर के नॉर्मल लाइफ जीते हैं. उनके पास 34 लाख की स्कोडा कोडियाक है. वह 5 लाख प्रति माह पर एक शानदार जुहू टैरेस अपार्टमेंट में रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










