रणबीर कपूर ने जूते चुराई की रस्म में सालियों को दिए 12 लाख, सबूत के तौर पर लिखा, मैं आरके आलिया का पति...

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को एक हफ्ते हो चुके है. दोनों की शादी की फोटोज आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती है. अब रणबीर और उनकी सालियों की एक फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है. तसवीर में रणबीर सभी को जूते चुराई की रस्म में 12 लाख देने का वादा करते है.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को एक हफ्ते हो चुके है. दोनों की शादी की फोटोज आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती है. इस जोड़े ने 14 अप्रैल को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में मुंबई में अपने वास्तु अपार्टमेंट में शादी के बंधन में बंध गए. उनकी शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. जिसमें सभी की मौज-मस्ती और ढेर सारी हंसी-मजाक देखने को मिली. अब रणबीर की उनकी ब्राइड्समेड्स के साथ एक फोटो जमकर वायरल हो रहा है.
रणबीर कपूर की इस फोटोज में देखा सकता है की वे अपनी सालियों के साथ खड़े पोज दे रहे हैं. साथ ही उन्होंने अपने हाथ में एक कागज पकड़ा हुआ हैं, जिसमें लिखा है ‘मैं रणबीर आलिया का पति अपनी सालियों को 12 लाख रुपये देने का वादा करता हूं’. सोशल मीडिया पर जीजा और साली का ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
https://www.instagram.com/p/CcpJw–vRmm/
इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”क्या बात जीजा जी आप तो छा गए…सालियों को तो दिल खोलकर पैसा दिया”. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ”रणबीर कैसे मनाया सालियों के इतने पैसों में मान गई…आप बहुत लकी हो”. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आलिया की दोस्त काफी कुल है..उन्हें अपने जीजू से पैसे लेना आता है और ये नोट देखकर हंसी और प्यार आ रहा है”. एक फैन ने लिखा ”मुझे तो हम आपके हैं कौन की याद आ रही है, पैसे दो जूते लो, लेकिन इन्होंने तो वादा ले लिया और जूते दे दिए”.
आलिया की बीएफएफ तान्या ने भी कई अनसीन फोटोज शेयर की थी. तस्वीरों को कैप्शन दिया, “यह ऐसे दिन हैं, जब मैं ढेर सारी खुशियों और पेट दर्द भरी हंसी के लिए जी रही हूं, अपनी प्यारी प्यारी @aliabhatt की प्रेम कहानी का जश्न मना रही हूं, एक अविभाज्य परिवार के लिए हमेशा आभारी हूं, जो कि बहुत अधिक बढ़ गया है और थोड़ा बड़ा..इस पर आलिया ने जवाब दिया, “बहुत प्यारा.”
https://www.instagram.com/p/CcVXto2sydQ/
आलिया भट्ट ने रणबीर संग शादी के बाद इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए. जिसके कैप्शन में लिखा, “आज, हमारे परिवार और दोस्तों से घिरा हुआ, हमारे पसंदीदा स्थान पर घर पर – जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं – हमने शादी कर ली. हमारे पीछे पहले से ही बहुत कुछ है, हम प्यार, हंसी, आरामदायक चुप्पी, मूवी नाइट्स, मूर्खतापूर्ण झगड़े, वाइन प्रसन्नता और चीनी काटने से भरी यादें एक साथ और यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं. हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार और प्रकाश के लिए धन्यवाद. इसने इस पल को और भी खास बना दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




