आलिया भट्ट के बिना बाथरुम भी नहीं जा पाते हैं रणबीर कपूर…एक्टर ने खुद किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन
आलिया भट्ट के बिना बाथरुम भी नहीं जा पाते हैं रणबीर कपूर…एक्टर ने खुद किया खुलासा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद है. अब एक्टर ने खुलासा किया है कि वह रणबीर पर काफी ज्यादा निर्भर है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने करीब पांच साल तक डेटिंग करने के बाद 14 अप्रैल को शादी कर ली. दोनों कपल की लव स्टोरी ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुई. अब दोनों की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में आलिया के किरदार ईशा का कहना है कि रणबीर का किरदार शिवा उनके बिना अधूरा है और ऐसा असल जिंदगी में भी है. असल जिंदगी में भी रणबीर आलिया के बिना बिल्कुल अधूरे हैं. एक्टर ने खुलासा किया है कि वे आलिया के बिना बाथरुम भी नहीं जा पाते हैं.

आलिया के बिना बाथरुम भी नहीं जा पाते हैं रणबीर

नवभारत टाइम्स के साथ अपने हालिया इंटरव्यू में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों से पूछा गया कि क्या वे वास्तविक जीवन में भी एक-दूसरे पर निर्भर हैं. जिसके लिए, रणबीर ने स्वीकार किया कि वह आलिया पर बहुत निर्भर है, क्योंकि वह हमेशा उसे अपनी तरफ से चाहता है. वहा आलिया पर पूरी तरह निर्भर है.

आलिया पर निर्भर हैं आलिया

रणबीर ने कहा, “मैं बहुत घमंड करता हूं कि मैं बहुत फ्री और अलग हूं, लेकिन वास्तव में, मैं उस पर बहुत निर्भर हूं. अगर मैं नहीं जानता कि आलिया कहां है, तो मैं बाथरूम नहीं जाता या खाना नहीं खाता. यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, उसे मेरे बगल में रखने के लिए. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कुछ भी रोमांटिक नहीं करते हैं या बात भी नहीं करते हैं, लेकिन उसे बस मेरे बगल में बैठना चाहिए.”

Also Read: Brahmastra BO collection: आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा, की तूफानी कमाई
आलिया भट्ट को रणबीर ने लगाया था गले

कुछ महीने पहले, जब आलिया हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में अपना काम पूरा करने के बाद मुंबई लौटी थी, तब रणबीर कपूर उन्हें एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे थे. दोनों ने कार में एक दूसरे को गले लगाया था. इस बीच, रणबीर और आलिया वर्तमान में अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन के साथ युगल हैं. शाहरुख खान भी एक विशेष कैमियो में मोहन भार्गव के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जिनका स्वदेस कनेक्शन है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola