कोकीन रैकेट में बुरे फंसे रकुल प्रीत के भाई अमन, हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कोकीन रैकेट में बुरे फंसे रकुल प्रीत के भाई अमन, हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rakul Preet Singh Brother Drug Case: रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को ड्रग रैकेट केस में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले की जानकारी एक प्रेस मीट में साझा की है.

विज्ञापन

Rakul Preet Singh Brother Drug Case: रकुल प्रीत के भाई अमन प्रीत सिंह को लेकर एक चौका देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, तेलंगाना एंटी नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने 2.6 किलो कोकीन बरामद किया है, जिसे बेचने के लिए हैदराबाद लाया गया था. इस लिस्ट में 30 अन्य लोगों का नाम सामने आया है. जिसमें से एक एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह भी शामिल हैं. इन्हें हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब आगे की जांच के लिए ये सभी 30 नाम हैदराबाद कमिश्नर को सौंपे गए हैं. हालांकि, अब तक रकुल प्रीत या उनके परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

रकुल प्रीत के भाई अमन प्रीत गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच के लिए सोमवार को हैदराबाद में एक प्रेस मीट आयोजित की थी. जिसमें उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि रकुल प्रीत के भाई को ड्रग्स का सेवन करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, अमन का नाम उन 13 लोगों की लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने ड्रग्स का सेवन भी किया और उनके रिजल्ट्स पॉजिटिव भी आए हैं. ऐसे में पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि जल्द ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.

Also Read- ‘Mirzapur 3’ की बोरियत को दूर करने के लिए OTT पर तबाही मचाने आ रही हैं ये वेब सीरीज, रोमांच-कॉमेडी के साथ एक्शन और रोमांस फ्री

Also Read- Phir Aayi Hasseen Dillruba OTT: फिर टपकेगा खून, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म

पुलिस ने कही ये बात

प्रेस मीट में पुलिस ने कहा कि, “मामले की और जांच करने के बाद ही मैं इस पर टिप्पणी करूंगा कि अमन किससे जुड़ा है. हमें यह जांचने की जरूरत है कि उसका संबंध आरोपियों के साथ कब शुरू हुआ, जिनमें कुछ इंडियन और नाइजीरियन शामिल हैं. वहीं, उनमें से कुछ ऐसे हैं, जो बार-बार अपराध करने वाले हैं. लेकिन हमारा मानना ​​है कि यह डेढ़ साल के लिए हो सकता है. अमन को यूरिन टेस्ट में कोकीन का उपयोग करने के लिए दोषी पाया गया. यह पुष्टि हो गई है कि वह एक अभिनेता है, उसने यह नहीं बताया कि यह टॉलीवुड पर है या कहीं और.”

Also Read- Bigg Boss OTT 3: नहीं चला इस कंटेस्टेंट का जादू, इतनी जल्दी हो गई बाहर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola