Raju Srivastava Car Collection: कारों के भी शौकीन थे गजोधर भैया, राजू के कार कलेक्शन पर डालें एक नजर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 21 Sep 2022 12:13 PM
Raju Srivastava Net Worth Car Collection: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं हैं. पिछले 42 दिन से एम्स में उनका इलाज चल रहा था. राजू श्रीवास्तव को कारों का बड़ा शौक था. हम आपको गजोधर भैया के कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं.
Raju Srivastava Career Net Worth Car Collection: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं हैं. राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन (Raju Srivastav Death) हो गया है. 10 अगस्त को दिल का दौरा ( Heart Attack) पड़ने के बाद से वे एम्स (AIIMS) में भर्ती थे. राजू श्रीवास्तव 58 साल के थे. उन्हें उस समय हार्ट अटैक आया था, जब वह दिल्ली के एक जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे. पिछले 42 दिन से एम्स में उनका इलाज चल रहा था.
25 दिसंबर, 1963 को कानपुर में जन्मे राजू श्रीवास्तव ने 1988 में आयी अनिल कपूर की फिल्म ‘तेजाब’ से अपने करियर की शुरुआत की और फिर उसके बाद सलमान खान की ‘मैंने प्यार किया’, शाहरुख खान की ‘बाजीगर’ के अलावा ‘मिस्टर आजाद’, ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’, ‘वाह तेरा क्या कहना’ और ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन उन्हें पहचान तब मिली जब उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लिया. इस शो ने राजू श्रीवास्तव को इतनी शोहरत दिलायी कि फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इस शो के बाद गजोधर भैया (Raju Srivastava Gajodhar Bhaiya) को बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम करने का भी मौका मिला. राजू श्रीवास्तव को कारों का बड़ा शौक था. आज हम आपको उनके कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं.
Also Read: LIVE: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, परिवार ने की पुष्टि
राजू श्रीवास्तव के गैराज में ऑडी क्यू7 प्रमुख कार थी. इंजन और पावर की बात करें, तो ऑडी क्यू7 में 2967 सीसी का 4 सिलिंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो 241 बीएचपी की पावर और 550 न्यूटन मीटर का टाॅर्क जेनरेट करता है. यह 7 सीटर एसयूवी 14.75 किमी प्रति लीटर का दमदार माइलेज देती है. 8 स्पीड गियरबॉक्स वाली इस एसयूवी की टॉप स्पीड 234 किमी प्रति घंटे है. यह एसयूवी सिर्फ 7.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम है. कीमत की बात करें, तो लग्जरी एसयूवी ऑडी क्यू7 की एक्स शोरूम कीमत करीब 90 लाख रुपये है.
राजू श्रीवास्तव बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज कार के भी मालिक रहे. इंजन और पावर की बात करें, तो बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज में ट्विन पावर टर्बो 4 सिलिंडर वाला डीजल इंजन है, जो 2500 आरपीएम पर 190 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टाॅर्क जेनरेट करता है. 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला यह इंजन काफी दमदार है. यह कार सिर्फ 7.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. माइलेज की बात करें, तो यह कार प्रति लीटर में 22 किमी का माइलेज देती है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 40 लाख रुपये है.
Also Read: Raju Srivastava Died: राजू श्रीवास्तव कभी महज 50 रुपये में करते थे शो, जानें गजोधर भैया का अब तक का सफर
उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहनेवाले राजू श्रीवास्तव करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे राजू श्रीवास्तव ने लंबे संघर्ष के बाद अपनी अलग पहचान बनायी थी. गजोधर भैया की नेटवर्थ के बारे में बात करें, तो कई वेबसाइट्स पर राजू श्रीवास्तव की संपत्ति 15 से 20 करोड़ रुपये बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, राजू श्रीवास्तव एक स्टेज शो के लिए 4 से 5 लाख रुपये फीस चार्ज करते थे. इसके अलावा, विज्ञापन, होस्टिंग और फिल्मों से भी उनकी मोटी कमाई हो जाती थी. उनका जन्म कानपुर में हुआ था और उन्होंने जीवन का ज्यादातर समय कानपुर में ही गुजारा. मशहूर होने के बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गए. कानपुर में घर होने के साथ-साथ मुंबई और दिल्ली के पॉश इलाके में भी उनकी प्रॉपर्टी बतायी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










