राजू श्रीवास्तव का कल होगा अंतिम संस्कार, यूपी विधानसभा में रखा गया 2 मिनट का मौन

Updated:
विज्ञापन

**EDS: FILE PHOTO** New Delhi: In this file photo dated July 31, 2015 comedian Raju Srivastava at Parliament house complex in Delhi. Srivastava died after 41 days in Delhi hospital on Wednesday, Sept. 21, 2022. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI09_21_2022_000025B)

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया. उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है. सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था. वो लगातार वेंटिलेटर पर थे. लेकिन बीच में ऐसी खबरें आईं कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है. उनकी पत्नी शिखा ने प्रशंसकों से दुआ करने की अपील की थी. लेकिन वो अब हमारे बीच नहीं रहे. बता दें कि राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 9.30 बजे दिल्ली में होगा.

विज्ञापन

यूपी विधानसभा में कॉमेडियन के सम्मान में रखा गया 2 मिनट का मौन

उत्तर प्रदेश विधानसभा ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा. जिनका आज 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया.

अस्पताल के बाहर से सामने आई तस्वीर

विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जो अस्पताल के बाहर की है.

एम्स के डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के बाद जारी किया बयान

एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉ सुधीर गुप्ता ने साझा किया है कि पोस्टमॉर्टम के बाद राजू श्रीवास्तव का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया है. उन्होंने श्रीवास्तव के शव परीक्षण के बारे में भी विवरण साझा किया और खुलासा किया कि इस प्रक्रिया में किसी विच्छेदन की आवश्यकता नहीं थी.

आमिर खान प्रोडक्शंस ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया

आमिर खान प्रोडक्शंस ने ट्वीट किया, “आप हमारी यादों में हमेशा जीवित रहेंगे राजू श्रीवास्तव जी. इस दुनिया में इतनी खुशी और हंसी फैलाने के लिए धन्यवाद. भगवान आपके प्रियजनों को शक्ति दें। 🙏,”

जिन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी को दिलवायी पहचान

हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी को पहचान दिलाई थी.

अंतिम संस्कार को लेकर अपडेट

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 9.30 बजे दिल्ली में किया जाना है. राजू श्रीवास्तव के परिवार के सदस्य- उनकी पत्नी शिखा, बेटा आयुष्मान और बेटी अंतरा इस समय एम्स में हैं. पहले परिवार राजू के पार्थिव शरीर को मुंबई या कानपुर ले जाने की सोच रहा था.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola